{"_id":"347c196874cfb95b4a5244475647956f","slug":"municipal-zym-nagar-prishad-liberary","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार उद्घाटन के बावजूद नहीं शुरू हुआ ये जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार उद्घाटन के बावजूद नहीं शुरू हुआ ये जिम
अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Sun, 01 Dec 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद द्वारा लाइब्रेरी में स्थापित जिम्नेजियम के लिए लाखों रुपये खर्च कर खरीदी गई नई मशीनें अनदेखी से धूल फांक रही हैं। इसका कई महीने पहले उद्घाटन हुआ था। शहर के नौजवानों के लिए इसे स्थापित किया गया है। नौजवान निराश हैं और उन्हें प्राइवेट जिम में जाना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर परिषद द्वारा तैयार म्युनिसिपल जिम्नेजियम का उद्घाटन दो बार हो चुका है। इससे पहले स्व. कैप्टन कंवलजीत सिंह ने जिम का उद्घाटन किया था। इसके बाद कुछ समय तक तो जिम चला, फिर मशीनें खराब होने लगीं।
नगर परिषद ने मशीनों की मरम्मत नहीं कर्राइं तथा जिम बंद हो गया। फिर म्युनिसिपल जिम्नेजियम के लिए नया हाल तैयार कर लाखों रुपये खर्च किए गए।
नई मशीनें खरीदीं गई और हलके के विधायक बने एनके शर्मा ने इसका 12 जुलाई को उद्घाटन किया। लेकिन उद्घाटन के कई महीने बीत जाने के बावजूद नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये खर्च कर खरीदीं नई मशीनें को चलाने वाला नहीं मिला रहा है।
विज्ञापन
नगर परिषद की अनदेखी के कारण मशीनें धूल फांक रही हैं। पहले भी लाखों रुपये खर्च कर खरीदीं गईं मशीनें, नगर परिषद ने ठीक नहीं कराईं।
गगनदीप, हरप्रीत, समपाल, तेजिंद्र आदि ने बताया कि नगर परिषद पैसों की बर्बादी कर रहा है। इस मामले की उच्च स्तर पर जांच होनी चाहिए।
नगर परिषद के ईओ राजेश शर्मा ने कहा कि जिम के लिए बड़ा हाल बनाया गया है।थोड़ा बहुत काम बाकी रहने से जिम को शुरू नहीं किया जा सका।
लेकिन अब जल्द इसे शहर वासियों के लिए खोल दिया जाएगा। पुरानी मशीनों की की मरम्मत कराई जाएगी। उन्हें भी नई मशीनों के साथ जिम में रखा जाएगा।