फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   municipal Inforsment, inspectors transferred, transfer

नगर निगम की इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टरों का तबादला, देखिए कौन-कहां?

Sat, 08 Oct 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
municipal Inforsment, inspectors transferred, transfer
नगर निगम की इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टरों का तबादला - फोटो : Demo Pic
नगर निगम के सभी सब इंस्पेक्टरों का तबादला शुक्रवार को कर दिया गया। नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि मेयर अरुण सूद ने वीरवार को सेक्टर-22 और 17
विज्ञापन

का दौरा किया था। इस दौरान सामने आया कि दुकानदारों ने बरामदों में कब्जा कर रखा था। इस पर मेयर ने इंफोर्समेंट विंग से नाराजगी जताई थी।

इसके बाद इंस्पेक्टर सुनील दत्त को इंफोर्समेंट विंग का इंचार्ज बनाया गया है। अब शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान का नेतृत्व सुनील दत्त करेंगे। वहीं, सेक्टर-1 से 6, सेक्टर 8 से 12 तक, 14 और खुड्डा लाहौरा कॉलोनी का चार्ज सब इंस्पेक्टर संजय राणा को दिया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-15, 16, 22 आउटर, सेक्टर-23 से 25, गांव धनास एमसी एरिया का चार्ज राजेश कुमार को मिला है। सेक्टर-17 में अवतार सिंह, अशोक कुमार और बीर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-22 में अवतार सिंह गोरिया, मोहन लाल शर्मा और प्रवीण कुमार को लगाया गया है।

मेयर अरुण सूद के मार्केट में दौरे के बाद लिया गया निर्णय

municipal Inforsment, inspectors transferred, transfer
नगर निगम की इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टरों का तबादला - फोटो : डेमो पिक
सेक्टर-32 से 37 के एरिया के लिए निर्मल सिंह को लगाया है। सेक्टर-38 से 42, डड्डूमाजरा, मलोया, अटावा, बुटेरला और बड़हेड़ी की एरिया के लिए रतन सिंह को चार्ज दिया गया है। सेक्टर-43 से 46, सेक्टर-48 से उपर के अलावा गांव बुडैल, कजहेड़ी और पलसौरा का जिम्मा सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश को दिया गया है।

सेक्टर-7, 18, 26 से 28, बापूधाम और ट्रांसपोर्ट एरिया का चार्ज दर्शन पाल सिंह को दिया गया है। सेक्टर-20, 21, 29, 30, 31 और 47 के एरिया के लिए जतिंदर पाल सिंह को लगाया गया है।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और कालोनी नंबर चार फिरनी का जिम्मा भूपिंदर कौर के पास होगा।

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, करसान कॉलोनी, हल्लोमाजरा, रामदरबार और इंदिरा आवास कॉलोनी का जिम्मा जगमोहन को दिया गया है। मनीमाजरा और मौली जागरां में बिशन लाल और ललित कुमार को
ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर-19 में मंगल सिंह और केसी कटोच को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed