फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal corporation meeting today: parking issue will be discussed

नगर निगम की बैठक आज, गरमाएगा सेक्टर-17 पार्किंग का मुद्दा

Fri, 29 Apr 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation meeting today: parking issue will be discussed
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक - फोटो : amar ujala

नगर निगम सदन की शुक्रवार को होनेवाली बैठक में सेक्टर-17 के पार्किंग का मुद्दा गरमाएगा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने वीरवार को आपात बैठक की। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने की।

विज्ञापन


बैठक में फैसला लिया है कि शुक्रवार को नगर निगम सदन की बैठक में सेक्टर-17 के दो पार्किंग एरिया एंपायर स्टोर पार्किंग और साहब सिंह पार्किंग को बंद करने का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी पार्षदों को निर्देश दिया है कि वह नगर निगम सदन की बैठक में इस विषय को प्रमुखता से उठाए।
विज्ञापन


बाद में कांग्रेस पार्षदों ने प्री हाउस मीटिंग की इसमें एक टेबल एजेंडा लाने का फैसला किया है। एजेंडा में मेयर द्वारा पार्किंग एरिया को बंद करने के फैसले का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी का मुददा भी अहम रहेगा: नगर निगम सदन की बैठक में शहर में हो रही पानी की किल्लत पर भी हंगामा होने के आसार नजर आ रहे हैं। शहर के कई भागों में पानी की भारी किल्लत हो रही है। ऊपरी मंजिलों पर पानी नहीं पहुंच रहा है। नगर निगम के दावे फेल हो रहे हैं। शहर के लोग परेशान हो रहे हैं।


ओपन जिम भी रहेगा मुददा
कांग्रेसी नगर निगम सदन की बैठक में शांतिकुंज में ओपन जिम के उद्घाटन पर भी हंगामा कर सकतेे हैं। कांग्रस पार्टी के पार्षदों ने इसकी तैयारी कर ली है। उधर, भाजपा के पार्षदों ने भी इससे निपटने की सभी तैयारियां कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed