{"_id":"9a56b6628a94638e3902f22e2e0019c9","slug":"multilevel-parking-sector-17-multilevel-parking-parking-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण की अवधि समाप्त, काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण की अवधि समाप्त, काम अधूरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की सुविधाओं के लिए सेक्टर-17 में बनाई जा रही मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण तय समय तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके निर्माण की अवधि चार माह पहले समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन
अब तक मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण नहीं हो पाया है। मार्च के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। चीफ इंजीनियर ने इंजीनियरिंग विंग को मार्च के पहले हफ्ते तक काम पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि वर्ष 2013 में इस पार्किंग का निर्माण शुरू होने के समय भाजपा पार्षदों ने इसका विरोध किया था। शिलान्यास समारोह में सतिंदर सिंह को छोड़कर अधिकतर भाजपा पार्षद नहीं आए थे। उस समय भाजपा पार्षद दल के नेता अरुण सूद ने इस प्रोजेक्ट का विरोध किया था।
विज्ञापन
उनका कहना था कि करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट को बिना चर्चा के चंद मिनट में पास कर दिया गया। वर्तमान में नगर निगम में भाजपा का ही कब्जा है और सूद ही मेयर हैं। उनके कार्यकाल में ही इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन होना है।
शर्मा करना चाहती थीं उद्घाटन
पूर्व मेयर पूनम शर्मा अपने कार्यकाल में मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन करना चाहती थीं, लेकिन काम पूरा न होेने के कारण वह नहीं कर पाईं। वर्ष 2013 में सुभाष चावला ने अपने मेयर कार्यकाल में तत्कालीन प्रशासक शिवराज पाटिल से निर्माण कार्य का शिलान्यास करवाया था। अधिकारियों ने उस समय दावा किया था कि 2015 के अक्तूबर माह से पहले ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा और पाटिल से ही नवनिर्मित पार्किंग का उद्घाटन करवाया जाएगा।
मलिक का था ड्रीम प्रोजेक्ट
सेक्टर-17 में मल्टीलेवल पार्किंग बनाना पूर्व मेयर राजबाला मलिक का ड्रीम प्रोजेक्ट था। उन्होंने अपने कार्यकाल साल 2012 में इसे पास करवाया था। उन्होंने ही इसके लिए बजट का प्रावधान करवाया था। अब पूर्व मेयर राजबाला मलिक भाजपा में शामिल हैं।
अब क्यों टल रहा है काम
पार्किंग का अधिकतर काम पूरा हो गया है, लेकिन उसके चारों तरफ के अलावा आरबीआई के सामने वाली सड़क की कारपेटिंग होनी है। लेकिन सर्दी में कारपेटिंग का काम नहीं किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क की कारपेटिंग का काम फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बिजली विभाग का लिफ्ट का कुछ काम अभी बाकी है। इसके साथ ही अभी सौंदर्यीकरण का काम भी होना है।
कोट
सिर्फ सड़कों की कारपेटिंग का काम बाकी है। मार्च के पहले सप्ताह तक मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद इसका उद्घाटन किया जाएगा।
- मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर
पॉलिसी तय नहीं
बेशक नगर निगम मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन मार्च के बाद कर दे, लेकिन अब तक इसे चलाने के लिए कोई योजना नहीं बनी है। अधिकारियों की ओर से निर्णय लिया गया है कि इस पार्किंग में शहरवासियों को पहले चार माह निशुल्क वाहन पार्क करने की सुविधा दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर निगम का 47 करोड़ रुपये का खर्चा आया है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण शुरू करने से पहले यहां से 100 हरे भरे पड़ों को भी उखाड़ा गया था।
950 वाहन हो सकते हैं पार्क
निगम के अनुसार इस मल्टीलेवल पार्किंग में 950 वाहन पार्क हो सकते हैं। व्यापारी लंबे समय से इस पार्किंग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के कारण लाइटों से आरबीआई जाने वाली सड़क दो साल से बंद है। साथ ही प्रोजेक्ट के सामने की दुकानों का काम भी ठप पड़ा हुआ है क्योंकि इस तरफ से लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है।
पार्किंग की विशेषताएं
4.75 एकड़ में बनेगी
1.41 एकड़ में होगी लैंड स्केपिंग
45 फुट 9 इंच है पार्किंग लोट की गहराई
यहां पर आठ लिफ्ट लगेगी
एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर लगाए जाएंगे कंप्यूटराइज टिकट काउंटर
चार वेंटीलेशन प्वाइंट बनाए गए हैं
आधुनिक फायर सेफ्टी उपकरण लगाए जाएंगे
पूरी तरह से ऑटोमेटिक होगी पार्किंग