{"_id":"587bbef54f1c1b332defe871","slug":"multi-level-parking-ticket-machine-defected-home-secretary-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग की टिकट मशीन खराब, गृह सचिव को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग की टिकट मशीन खराब, गृह सचिव को शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मल्टीलेवल पार्किँग
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 में 50 करोड़ की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग के निकासी द्वार पर लगी टिकट मशीन 4 दिन से खराब है। इस कारण वापस जाते समय निकासी द्वार से चालकों को मशीनी टिकट नहीं मिल रही, जबकि प्रवेश द्वार से जो मशीन से निकली टिकट मिलती है उस पर ही मैनुअल हस्ताक्षर करके चालकों से चार्ज किया जा रहा है। यहां पर पहले 4 घंटे तक वाहन पार्क करने के 5 रुपये लगते हैं जबकि उसके बाद हर घंटा बढ़ने पर 5 रुपये का शुल्क बढ़ता जाता है। इस पार्किंग में शुल्क चालक से वापस जाते समय ही लिया जाता है।
मशीन खराब होने की शिकायत वकील एवं समाजसेवी अजय जग्गा ने गृह सचिव से की है। दो दिन पहले यहां ऑटोमेटिक स्लिप न निकलने पर एक व्यापारी और मल्टीलेवल पार्किंग के कर्मचारियों में हंगामा भी हो गया था। मौके पर व्यापार मंडल के महासचिव संजीव चड्ढा भी पहुंचे थे। उनका कहना है कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सोमवार को यह मशीन ठीक हो जाएगी। उधर चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा का कहना है कि सिस्टम को चेक करवाकर जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।