{"_id":"57adbc834f1c1b884bee443d","slug":"multi-level-parking-multi-level-parking-policy-chandigarh-nagar-nigam-mayor-arun-sood-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीलेवल पार्किंग की पॉलिसी जल्द बनाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीलेवल पार्किंग की पॉलिसी जल्द बनाई जाए
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Aug 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
multilevel parking sector 17
- फोटो : amar ujala file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर- 17 की मल्टीलेवल पार्किंग के लिए पॉलिसी बनाने के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस के सभी पार्षदों ने निगम की सदन की बैठक मेयर अरुण सूद से बुलाने की मांग की है। यहां जारी एक बयान में कांग्रेस के पार्षद सुभाष चावला, प्रदीप छाबड़ा, पूनम शर्मा, मुकेश बस्सी, दर्शन गर्ग, एचसी कल्याण, गुरबख्श रावत व शीला फूल सिंह ने कहा है कि मेयर जिस तरीके से अपने अधिकारों का प्रयोग कर मल्टीलेवल पार्किंग के बारे में एकतरफा और जन विरोधी फैसले कर रहे हैं, उससे लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाएं भंग हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग बंद होने और उसके बाद लोगों पर रॉन्ग पार्किंग के लिए भारी भरकम जुर्माना लगाने का फैसला गलत और असंवैधानिक है।
उन्होंने कहा कि पॉलिसी को बहुमत के आधार पर ही बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेयर अपनी कमियों को छिपाने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की हर बात को कांग्रेस के पार्षदों पर डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में लोगों को परेशानी के अलावा कुछ नहीं हासिल हुआ है। मेयर अरुण सूद हर मोर्चे पर फेल हुए हैं।