फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Muktsar's Diljit Pal Elected As MLA In Canada

मुक्तसर के दिलजीत ने जीता दिल, तो लोगों ने भी लुटा दिया प्यार, बन गए कनाडा में विधायक

Thu, 12 Sep 2019 11:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Sep 2019 11:12 PM IST
सार

  • दिलजीत पाल सिंह की इस उपलब्धि पर उनके स्थानीय परिजन और रिश्तेदार गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं
  • दिलजीत पाल का परिवार इस समय मुक्तसर में ही रह रहा है
  • खुशी में उनके गांव व मुक्तसर स्थित निवास व रिश्तेदारों के यहां मिठाइयां बंट रही हैं

विज्ञापन
Muktsar's Diljit Pal Elected As MLA In Canada
दिलजीत पाल सिंह बराड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुक्तसर जिले के गांव भंगचड़ी के किसान परिवार से संबंधित दिलजीत पाल सिंह बराड़ कनाडा के विनीपेग शहर से विधायक चुने गए हैं। दिलजीत पाल सिंह की इस उपलब्धि पर उनके स्थानीय परिजन और रिश्तेदार गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। दिलजीत पाल का परिवार इस समय मुक्तसर में ही रह रहा है। खुशी में उनके गांव व मुक्तसर स्थित निवास व रिश्तेदारों के यहां मिठाइयां बंट रही हैं। 

विज्ञापन


दिलजीत के पिता मंगल सिंह व माता अमरजीत कौर का कहना है कि उनका कोई सियासी बैकग्राउंड नहीं है। वे तो किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उनका दूसरा बेटा भी कैलीफोर्निया में रहता है। वहां के लोगों के कहने पर दिलजीत ने ये चुनाव लड़ा था और लोगों के दिलों में बनाई जगह के चलते ही वह चुनाव जीतकर विधायक बन गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव में ही छठी तक पढ़ाई करने के बाद दिलजीत ने दसवीं तक की शिक्षा गांव रुपाणा के सरकारी स्कूल से हासिल की। इसके बाद डीएवी चंडीगढ़ से प्लस टू करने के बाद उन्होंने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। चंडीगढ़ में उन्होंने बीएससी एग्रीकल्चर करने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी के दौरान वह गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में भी रहे। 2010 में वह कनाडा चले गए। वहां पहले सरी में और बाद में विनिपेग के मोनीटोबा में रहने लगे जहां के लोगों के दिलों में उन्होंने अपनी जगह बना ली और अब ये चुनाव जीत विधायक बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed