{"_id":"9788cd40b39d39c81fe3831029a0816f","slug":"msme-special-timber-supply-company-owner-krishan-kumar-story-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 साल कर्मचारी रहे, आज टिंबर सप्लाई कंपनी के मालिक हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 साल कर्मचारी रहे, आज टिंबर सप्लाई कंपनी के मालिक हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 16 Jan 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फर्नीचर के शोरूम में 24 साल तक बतौर कारपेंटर काम करने के बाद टिंबर एंड प्लाइवुड सप्लाई कंपनी शुरू कर दी। ये है कहानी सतपाल धीमान और उनके बेटे कृष्ण कुमार की। 1967 से पंचकूला में एक फर्नीचर के शोरूम में कारपेंटर का काम किया।
विज्ञापन
मेहनत करने का जज्बा और काम करने की लगन से पंचकूला में अपना टिंबर का काम शुरू कर दिया। सतपाल ने बताया कि पुत्र कृष्ण कुमार की सहायता से आज वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। 1990 में पुत्र की स्कूलिंग खत्म होने के बाद 1991 में दोनों ने मिलकर इंडस्ट्री लगाई। काम के साथ-साथ 1994 तक कोर्सपोंडेंस ग्रेजुएशन कर ली।
विज्ञापन
भारत के हर प्रदेश में कर चुके है टिंबर सप्लाई
धीमान टिंबर एंड प्लाइवुड के प्रोपराइटर कृष्ण कुमार ने बताया कि 1991 में जब काम शुरू किया तो पंचकूला में ही टिंबर की सप्लाई की। बेहतर गुणवत्ता के कारण पंचकूला में टिंबर की सप्लाई का काम बढ़ गया। इसके बाद पूरी ट्राइसिटी से टिंबर की मांग शुरू हो गई। धीरे-धीरे काम बढ़ता गया, जिससे पूरे देश में टिंबर और प्लाइवुड सप्लाई कर रहे है।
विज्ञापन
दो कर्मचारियों के साथ किया काम शुरू
कृष्ण कुमार ने बताया कि जब इंडस्ट्री लगाई तो फाइनेंस के हिसाब से ही कर्मचारी रखे। इसके बाद काफी मेहनत की और जैसे-जैसे सप्लाई बढ़ती गई, कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाते गए। अब वह अपनी टिंबर इंडस्ट्री में 25 कर्मचारियों को रोजगार दे रहे हैं।
क्या करते है सप्लाई
टिंबर, प्लाई वुड, सीपी टीक, लवोरी कोस्ट, चैंप, परटल, होलोक, आसाम वुड और इंपोर्टेड वुड
प्रोफाइल
सतपाल धीमान, प्रोपराइटर, धीमान टिंबर हाउस
कृष्ण कुमार, प्रोपराइटर, धीमान टिंबर हाउस
1991 में लगाई इंडस्ट्री
स्कूलिंग ब्लू बर्ड स्कूल पंचकूला
ग्रेजुएशन कोर्सपोंडेंस
मेंबर- टिंबर एसोसिएशन पंचकूला