फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme special, panchkula industrialist dinesh garg success story

10वीं पास एक शख्स, स्टील ट्रेडिंग के शौक ने बनाया उद्यमी

Mon, 14 Dec 2015 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 14 Dec 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
msme special, panchkula industrialist dinesh garg success story

10वीं पास एक ऐसे शख्स से मिलिए, जिसे 15 साल उम्र में स्टील ट्रेडिंग का ऐसा शौक लगा कि वह बिजनेसमैन बन गया। अब वह शटरिंग प्लेट्स, स्कैफोल्डिंग और स्टील फैबरिकेशन की मैन्युफैक्चरिंग और देश के हर कोने में सप्लाई करता है। ये शख्स है विशाल स्टील सेल्स के एमडी दिनेश गर्ग की सक्सेस स्टोरी।

विज्ञापन


दसवीं की परीक्षा देने के बाद न तो उनके पास बिजनेस के लिए कोई जमा पूंजी थी न ही कोई अन्य साधन। उनके पास था तो बस जज्बा। इसी जज्बे ने उन्हें ऐसी राह दिखाई कि वह स्टील ट्रेडर से बन गए उद्यमी। दिनेश गर्ग ने बताया कि उनके पिता चंडीगढ़ में पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम करते थे।
विज्ञापन


दसवीं की परीक्षा के बाद छुट्टियों में पिता ने उन्हें मामा के यहां मंडी गोबिंदगढ़ भेज दिया। उन्होंने बताया कि उनके मामा की स्टील की फैक्टरी थी। वहां माहौल देखने के बाद 1985 में उन्होंने स्ट्रील ट्रेडिंग की शुरुआत की और होलसेल में सामान खरीदकर आगे रिटेलर्स को सप्लाई करने लगे। 20 वर्षों तक यह सिलसिला यूं ही चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंस्ट्रक्शन का काम शुरू होता देख लगाई इंडस्ट्री
दिनेश गर्ग ने बताया कि 2005 में पंचकूला, जीरकपुर और मोहाली में कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हुआ तो शटरिंग के सामान की काफी डिमांड हुई। ऐसे में उन्होंने समय न गंवाते हुए 2005 में ही इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट खरीदा और स्टील की इंडस्ट्री लगाई। दिनेश गर्ग ने बताया कि क्वालिटी की वजह से काम चल पड़ा और बढ़ने भी लगा। ऐसे में जल्द ही उन्होंने दूसरी यूनिट भी पंचकूला में लगा दी। 2007 में उन्होंने काम का विस्तार करने के लिए तीसरी यूनिट भी पंचकूला में ही लगा दी।

10 लाख से की थी शुरुआत
दिनेश गर्ग ने बताया कि जब उन्होंने पंचकूला में अपनी फैक्टरी लगाई तो कुल जमापूंजी 10 लाख रुपये ही थी। इतनी सी राशि में काम करना काफी कठिन था। कर्मचारियों की संख्या भी ज्यादा नहीं थी। लेकिन उनमें हिम्मत थी और जज्बा भी।


ट्रेडिंग के काम से जो पैसा आए उसे अपनी फैक्ट्री में लगाया और रोजाना कई घंटों तक फैक्टरी में जमकर खूब पसीना बहाया। ऐसे में धीरे-धीरे काम बढ़ता गया। अब पंचकूला में स्टील की कुल तीन यूनिट लगा चुके हैं। पंचकूला में करीब 150 बिल्डिर्स सहित देश के हर कोने में वह सामान सप्लाई कर रहे हैं।  

पंचकूला में लगा दी तीन यूनिट

विशाल स्टील सेल्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो
शिवांश मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो
विशाल स्टील इंडस्ट्री, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक

ये सामान करते हैं मैन्युफैक्चरिंग
शटरिंग प्लेट्स
स्कैफोल्डिंग
स्टील फैबरिकेशन

प्रोफाइल
दिनेश गर्ग (एमडी, विशाल स्टील सेल्स)
स्कूलिंग- सर्व हितकारी मॉडल स्कूल, मोहाली (1984)
डीलर- जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड
डीलर- जिंदल पैंथर टीएमटी रेबार्स

प्रोफाइल
विशाल गर्ग (एमडी, विशाल स्टील इंडस्ट्री)
स्कूलिंग- स्वामी राम तीर्थ स्कूल, मोहाली (1989)
ग्रेजुएशन- बीकॉम, एसडी कॉलेज, चंडीगढ़ (1994)
साल 1995 में बड़े भाई दिनेश के साथ की शुरुआत
अब बतौर एमडी संभाल रहे हैं विशाल स्टील इंडस्ट्री

न्यू कमर्स के लिए ये हैं टिप्स
इंडस्ट्री लगाने के लिए सर्वे बेहद जरूरी
इंडस्ट्री शुरू करने से पहले बजट का ध्यान रखें।
इंडस्ट्री शुरू करने में फाइनेंस की भूमिका अहम।
प्रोफेशनल सलाहकार को रखें अपने साथ में।
आत्मविश्वास, मेहनत और लगन सबसे अहम।
कर्मचारियों से तालमेल भी है बेहद अहम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed