फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme special, panchkula industrialist deepak sharma profile

एक शख्स ऐसा, कागज सप्लायर से बन गया जाना-माना उद्यमी

Thu, 31 Dec 2015 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 31 Dec 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
msme special, panchkula industrialist deepak sharma profile

लगन और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कागज सप्लायर से नामी उद्यमी बनकर ऐसा ही कुछ किया दीपक शर्मा ने। इन्होंने अपने पिता से छोटी सी राशि लेकर एक कागज सप्लायर के रूप में अपना काम शुरू किया था और जज्बे के दम पर उन्होंने स्टील वायर ड्राइंग यूनिट लगा दी।

विज्ञापन


दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1981 में ग्रेजुएशन करने के बाद पिता से दस हजार रुपये लिए। उनके पिता चंडीगढ़ पुलिस में डीएसपी थे। दीपक शर्मा ने इस राशि से अपने भाई सुरिंदर शर्मा के साथ सेक्टरट-35 स्थित अपनी दुकान से कागज सप्लाई का काम शुरू किया। वह कारपोरेशन और अन्य विभागों में कागज की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


वीसीआर में बने सोल डिस्ट्रिब्यूटर
दिनेश शर्मा ने बताया कि वह वर्ष 1986 में वीसीआर लिमिटेड (थापर ग्रुप) के सोल डिस्ट्रीब्यूटर बन गए। यह कंपनी कागज और कार्बन की मैन्युफैक्चरिंग करती थी। उनको कंपनी में उनकी मार्केटिंग स्किल को देखते हुए मौका दिया गया। दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस कंपनी में वर्ष 1992 तक काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1993 में स्टील वायर यूनिट लगाई
दीपक शर्मा ने बताया कि उनका मन वर्ष 1993 में बदल गया। पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में उनका प्लाट खाली पड़ा था। उन्होंने स्टील वायर इंडस्ट्री के बारे में स्टडी की और उसकी प्रेक्टिल जानकारी ली। वर्ष 1993 में इसी प्लाट में उन्होंने अपनी स्टील वायर ड्राइंग यूनिट लगा दी। यह स्टील वायर ड्राइंग यूनिट स्क्रू इंडस्ट्री को वायर सप्लाई करता है।


बेटे ने शुरू किया आनलाइन पोर्टल
दीपक शर्मा ने बताया कि उनके बेटे के साथ में आने के बाद उनकी ताकत दोगुनी हो गई। बेेटे देवव्रत शर्मा ने आनलाइन शॉपिंग पोर्टल शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह फैशन पोर्टल है। जो कि काफी रिसर्च के बाद खोला गया।
 
यह बनता है इंडस्ट्री में

हार्ड बार वायर
हाफ हार्ड बार वायर
स्टिच वायर
जिंक कोटेड वायर

यहां लगा दीं चार यूनिट्स
वर्ष 1993-वायर मैश यूनिट
वर्ष 1994-स्टिच वायर यूनिट
वर्ष 2002-जिंक कोटेड वायर यूनिट
वर्ष 2006-एचबी और एचएचबी यूनिट
रोजगार-32 कर्मचारी
प्रोडक्शन-110 मीट्रिक टन प्रतिमाह

दीपक शर्मा

स्कूलिंग-डीएवी स्कूल सेक्टर-8, चंडीगढ़
ग्रेजुएशन-डीएवी कालेज सेक्टर-10 चंडीगढ़
सचिव-हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंचकूला
आजीवन सदस्य-जागृत ब्राम्हण सभा
सीनियर वाइस प्रेसीडेंट-पंचकूला डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन

देवव्रत शर्मा
ग्रेजुएशन-डीएवी कालेज चंडीगढ़
इंटीरियर डिजाइनिंग कोर्स-आईनिफ्ड
 
युवाओं के लिए टिप्स
1-कोई इंडस्ट्री लगाने के पहले जानकारी ले लीजिए।  
2-इंडस्ट्री के लिए फाइनेंशियल सबसे ज्यादा जरूरी।  
3-इंडस्ट्री के बारे खुद की जानकारी है सबसे जरूरी।
4-खुद का अनुशासित होने है सबसे ज्यादा आवश्यक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed