फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme special, panchkula glass designer dinesh kumar profile

UAS तक पहुचंता है इस शख्स का बनाया डिजाइनर ग्लास

Mon, 04 Jan 2016 03:18 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 04 Jan 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
msme special, panchkula glass designer dinesh kumar profile

ये दिनेश ग्लास कंपनी के हैंडमेड डिजाइनर ग्लास का ही कमाल था कि अमेरिका ने कंपनी को पहला आर्डर 10 हजार पीस का दिया। पांच हजार रुपये से फोटो फ्रेम का धंधा करने वाले दिनेश कुमार साढ़े तीन करोड़ रुपये सालाना का कारोबार करने वाले पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र के सफल उद्योगपति हैं। आज हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और दिल्ली जैसे कई राज्यों में कंपनी का हैंडमेड डिजाइनर ग्लास छाया हुआ है।

विज्ञापन


कंपनी के संचालक दिनेश कुमार का कहना है कि उनके पास इस समय ऑर्डर काफी ज्यादा है। अगर वे सभी ऑर्डर लें तो इसके लिए उन्हें एक नई यूनिट खोलनी पड़ेगी। लेकिन वे उतना ही आर्डर लेना चाहते हैं, जितने कार्य को वे बेहतर और गुणवत्ता के मानदंड पर खरा उतार कर ही ग्राहक को दे सकें।
विज्ञापन


इसके लिए कंपनी ने डिजाइन करने वाले 10 कारीगरों को हायर किया हुआ है। उन्होंने बताया कि जब विदेश में पहली बार उनके हैंडमेड ग्लास को अमेरिका में अप्रूव किया गया तो 10 हजार पीस का ऑर्डर मिला था। मगर इस ऑर्डर की डिलीवरी उन्हें तीन माह के भीतर देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी यादों कों ताजा करते हुए दिनेश कुमार ने बताया कि वो दिन वह आज भी नहीं भूलते जब वह दिल्ली से बस में पांच और 10 पैसे वाली देवी-देवताओं की तस्वीरें लाकर बेचते थे।    

कारोबार के साथ की बीए तक पढ़ाई
11 मई 1984 को पांच हजार रुपये से फोटो फ्रेम का जो कारोबार दिनेश कुमार ने शुरू किया था वह आज साढ़े तीन करोड़ रुपये की सालाना टर्नओवर तक पहुंच चुका है। दिनेश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने फोटो फ्रेम की दुकान शुरू की थी। तब वे 12 वीं पास थे। वे पढ़ाई का महत्व जानते थे और उनकी चाहत थी कि वे कम से कम स्नातक आवश्य हों। इसीलिए उन्होंने बीए तक की पढ़ाई पत्राचार से की।

100 मेंबर वाले किंग्स क्लब में हैं शामिल

शीशा बनाने वाली एक मल्टीनेशनल कंपनी ने दिनेश ग्लास कंपनी के मालिक को भारत में किंग्स क्लब में शामिल किया हुआ है। दिनेश कहते हैं कि इस क्लब में देश की सिर्फ 100 फर्म ही है। उनकी फर्म की अचीवमेंट को देखते हुए उक्त मल्टीनेशनल कंपनी की ओर से वे अनेक देशों की यात्रा कर चुके हैं।

शार्ट कट का रास्ता न अपनाएं युवा

अपने काम के प्रति समर्पण, निश्चय और ईमानदारी हर क्रिएटिव व्यक्ति को उसके असली मुकाम तक आवश्य पहुंचाती है। शॉर्टकट का रास्ता अपना कर जल्दी से अमीर बनने का सपना देखने से बेहतर यही होगा कि युवा अपने काम को फोकस कर नैतिक मूल्यों के साथ कदम आगे बढ़ाएंगे तो स्वर्णिम भविष्य मजबूत नींव पर खड़ा दिखेगा।


ग्लास बुलेटिन के अचीवर

पंचकूला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार भारत में छपने वाले ग्लास बुलेटिन के अचीवर के रूप में खास उपलब्धियों के साथ प्रमुखता से प्रकाशित हो चुके हैं। वहीं उन्हें कारोबार के कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed