फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme special, furniture maker industrialist ashok garg profile

विदेशों में भी इनके बनाए फर्नीचर की डिमांड

Fri, 08 Jan 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 08 Jan 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
msme special, furniture maker industrialist ashok garg profile

घर के लिए या फिर ऑफिस के लिए फर्नीचर। आपकी डिमांड पर ये शख्स ऐसा फर्नीचर तैयार करते हैं कि आपके घर या फिर ऑफिस की रौनक में चार चांद लग जाते हैं। जी, हां 1997 में प्लाइवुड ट्रेडिंग से शुरुआत करने वाले पंचकूला श्रीराम ग्लास एंड प्लाइवुड के सीएमडी अशोक गर्ग ने लोगों की डिमांग को भांपते हुए 2011 में फर्नीचर कंपनी लगाई।

विज्ञापन


इसके बाद कंपनी ने बुलंदियों की सीढ़ियां पर चढ़ना शुरू किया। कस्टमराइज्ड फर्नीचर बनाने वाले अशोक गर्ग की कंपनी के फर्नीचर की डिमांड आज न केवल ट्राइसिटी बल्कि विदेशों में भी है।
विज्ञापन


प्लाइवुड ट्रेडिंग से की शुरुआत
कंपनी के एमडी अशोक गर्ग ने बताया कि 1985 में उन्होंने पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो में प्लाट खरीदा और 1997 में प्लाइवुड की ट्रेडिंग का काम शुरू किया। करीब पांच लाख रुपये की लागत और दो कर्मचारियों के साथ पहली यूनिट पंचकूला में लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अशोक गर्ग पंजाब प्लानिंग बोर्ड में बतौर रिसर्च ऑफिसर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में लोगों की डिमांड पर वे रेडिमेट पीओपी सीलिंग कॉन्सेप्ट लेकर आए और दूसरी यूनिट भी पंचकूला में पहली यूनिट के सामने लगा डाली।

जॉब छोड़कर की फर्नीचर बनाने की शुरुआत
वर्ष 2011 में कंपनी में मैन पॉवर की ज्यादा जरूरत के मद्देनजर अशोक गर्ग ने सरकारी नौकरी छोड़कर पूरा ध्यान बिजनेस पर ही लगा दिया और इसी वर्ष में ही लोगों की मांग को भांपते हुए उन्होंने फर्नीचर बनाने का काम शुरू कर दिया। इससे पहले उनके छोटे भाई राकेश गर्ग ने भी 1997 में हरियाणा आर्किटेक्चर विभाग में नौकरी छोड़कर अपने बड़े भाई के साथ प्लाइवुड की ट्रेडिंग में काम शुरू कर चुके थे।

सरकार की ओर से भी मिले ऑर्डर
गर्ग ने बताया कि वर्ष 2011 में फर्नीचर बनाने का काम उनकी मेहनत और लगन की वजह से न केवल चल निकला बल्कि बढ़ने भी लगा। इससे पहले वर्ष 2005 में उन्होंने फरीदाबाद, गुड़गांव सहित कई अन्य जगहों पर डिस्टेंट एजुस्टेट प्रोग्राम के लिए साउंड प्रूफ रिकार्डिंग स्टूडियो भी बनाए। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2005 से अबतक कई साउंड प्रूफ रिकॉर्डिंग स्टूडियो बना चुके हैं।

विदेशों में भी है इनके फर्नीचर की डिमांड
पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली में अपने बेहतर क्वालिटी के फर्नीचर से धाक जमा चुके अशोक गर्ग के फर्नीचर की डिमांड विदेशों तक पहुंच चुकी है। अशोक गर्ग ने बताया कि अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया में उनकी कंपनी में तैयार किया जा रहा फर्नीचर सप्लाई हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में कनाडा से उन्हें बतौर विदेशी फर्नीचर का पहला ऑर्डर मिला।


बेहतर तालमेल से बढ़ रहा बिजनेस
अशोक गर्ग ने बताया कि उनके पिता देसराज छोटे भाई राकेश के सहयोग से कंपनी का बिजनेस न केवल अच्छा चल रहा है बल्कि बढ़ भी रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1998 में पंजाब सरकार से रिटायर्ड हुए पिता वर्ष 1998 से ही कंपनी के कारोबार को पूरी निष्ठा से देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट कॉरसपोंडेंस, बैंकिंग और कंपनी बिलिंग का काम उनके पिता ही देखते हैं। इसके अलावा उनके छोटे भाई मार्केटिंग का सारा काम देख रहे हैं। वहीं खुद अशोक गर्ग फाइनेंस कंट्रोल और ऑफिशियल मैनेजमेंट का काम देखते हैं।
 
मैन्युफैक्चरिंग
- ऑल डोमैस्टिक फर्नीचर
- होटल के लिए फर्नीचर
- ऑफिसर के लिए फर्नीचर
- ऑल इंटीरियर जॉब्स-
फ्लोरिंग, सीलिंग, फर्नीचर, मैनेस वर्क

देसराज गर्ग, एमडी
कंपनी- श्रीराम ग्लास एंड प्लाईवुड
स्कूलिंग- सुनाम, पंजाब से
वर्ष 1998- पंजाब सरकार में खाद्य विभाग से रिटायर्ड
वर्ष 1998 से ही कंपनी के काम में सहयोग दे रहे हैं।

अशोक गर्ग, सीएमडी
स्कूलिंग- गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, सेक्टर-22 चंडीगढ़ (1979)
ग्रेजुएशन- गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-11 चंडीगढ़ (1983)
सदस्य- इंडस्ट्री एसोसिएशन, पंचकूला।

राकेश गर्ग, एमडी
स्कूलिंग- गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, सेक्टर-37, चंडीगढ़ (1989)
डिग्री- आर्किटेक्चर, चंडीगढ़ आर्किटेक्चर कॉलेज, चंडीगढ़ (1993)

टिप्स
- हर काम को लगन और विश्वास से करें
- इंडस्ट्री लगाने से पहले ही सर्वे कर लें
- इंडस्ट्री लगाने के पहले वित्तीय विकल्प देखें
- इंडस्ट्री का ज्ञान और कर्मचारियों से तालमेल रखें
- प्रोडक्ट की क्वालिटी को मेंटेन करना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed