फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme haryana, panipat industrialist mala awasthi success story

अपनी ही कंपनी में ये सुपरवाइजर से बनीं बिजनेस पार्टनर

Tue, 19 Jan 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 19 Jan 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
msme haryana, panipat industrialist mala awasthi success story

पानपीत की माला अवस्थी ने जिस कंपनी में सुपरवाइजर की पोस्ट से नौकरी शुरू की और आज वे उसी कंपनी की बिजनेस पार्टनर हैं। अवस्थी ने बताया कि वह दिल्ली में जन्मी और पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में टीचिंग शुरू कर दी। पानीपत में अमिताभ अवस्थी के साथ शादी के बाद भी वे दिल्ली में टीचिंग करने जाती थी।

विज्ञापन


ससुराल व पति ने किसी तरह ही आपत्ति नहीं थी। बच्चों को संभालने के लिए टीचिंग छोड़ी, लेकिन उनके बड़े होने पर खाली समय में कुछ करने का विचार किया। पति से बात शेयर की। उन्होंने फैक्टरी में हाथ बंटाने की बात रखी। वर्ष 2005 में अपना पहला डिजाइन बनाया, जो डोमेस्टिक ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी पसंद किया गया।
विज्ञापन


इससे उत्साहित होकर पति ने उन्हें अपनी फैक्टरी में सुपरवाइजर की जॉब दे दी। वह प्रोडेक्शन देखने लगी और फिर धीरे-धीरे अकाउंट व मार्केटिंग भी आ गई। अनुभव बढ़ता गया और वह कुछ दिनों में सुपरवाइजर से मैनेजर व फिर वाइस प्रेजीडेंट बन गई। काम के प्रति समर्पण देखकर आखिर उन्हें बिजनेस पार्टनर बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माला अवस्थी ने बताया कि व्यक्ति को जज्बे व निष्ठा के साथ काम करना चाहिए। उसको कभी भी अपनी जिम्मेदारियों से परे नहीं भागना चाहिए। जिम्मेदारी लेने वाला व्यक्ति की सफल होता है। नौकरी के दौरान घर की जिम्मेदारियों को उठाया और काम भी किया। सुबह उठते ही पूरे दिन का प्लान तैयार कर लेती थी और फिर उसी दिशा में काम करती थी।


समाजसेवा में भी आगे
माला अवस्थी अपने परिवार व फैक्टरी ही नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वाह कर रही हैं। इनर व्हील क्लब के जरिए वे समाजसेवा कर रही हैं। वर्तमान में वे इस क्लब की प्रेजीडेंट हैं। खुद 11 बार रक्तदान किया और लोगों को भी ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व चंडीगढ़ के 69 क्लबों को लीड कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed