फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme haryana, panipat garment exporter ramesh verma story

इस शख्स ने अपने दम पर खड़ा कर दिया एक्सपोर्ट हाउस

Tue, 19 Jan 2016 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 19 Jan 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
msme haryana, panipat garment exporter ramesh verma story

पानीपत में हैंडलूम एक्सपोर्ट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा आज जिले ही नहीं बल्कि देश के 25 ख्यातनाम उद्यमियों में पहचान रखते हैं। रमेश वर्मा को हैंडलूम उद्योग व एसोसिएशन की प्रधानी विरासत में नहीं मिली, बल्कि इसको लेकर खुद मेहनत और समर्पण से काम किया।

विज्ञापन


गांव करहंस में जन्मे और वहीं पर पले व बढ़े रमेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने 1974 में उनके मन में एक्सपोर्ट करने का विचार आया, जबकि उस वक्त एक्सपोर्ट का कखग तक पता नहीं था। ऐसे में फैक्टरी व एक्सपोर्ट हाउस में नौकरी और ठेकेदारी की और वर्ष 1979 में साझेदारी में हैंडलूम का काम शुरू किया।
विज्ञापन


आठ साल तक इसी तरह से काम चलता रहा। उन्होंने 1996 में खुद का अलग से एक्सपोर्ट का काम शुरू किया। सुनार डायमंड को साफ सुथरा मानता है। ऐसे में उन्होंने अपने एक्सपोर्ट हाउस का नाम भी डायमंड रखा। धीरे-धीरे काम बढ़ा और इसके साथ नाम भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज उनके एक्सपोर्ट हाउस में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 1500 लोग रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे सुनील वर्मा को लंदन में पढ़ाया लिखाया। वे आज स्वीडन में मार्केटिंग देखते हैं। बेटी सपना वर्मा को पर्ल एकेडमी फेशन डिजाइनिंग दिल्ली में पढ़ाया और वे टैक्सटाइल डिजाइनिंग में ख्याति प्राप्त हैं और आज डवलपमेंट का काम संभाले हुए हैं।

रमेश वर्मा पिछले छह साल से हैंडलूम एक्सपोर्ट मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन के प्रधान बनते आ रहे हैं। चार साल से पानीपत टैक्स इंडस्ट्री कलस्टर डेवलपमेंट सोसाइटी के चेयरमैन हैं। इसके अलावा प्रदेश व केंद्र सरकार की पानीपत होम फर्निशिंग कलस्टर प्राइवेट लिमटेड के दो साल से चेयरमैन हैं।


केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ टैक्सटाइल एक्सपोर्टर एंड पैकेजिंग ब्रांउ बिल्डिंग के सदस्य हैं। इसमें पूरे देश के 25 उद्यमी सदस्य हैं। इनमें से एक पानीपत के रमेश वर्मा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed