फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme haryana, hisar steel industry success story

दुनिया भर में चलता है हिसार की स्टील इंडस्ट्री का ‘सिक्का’

Wed, 27 Jan 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 27 Jan 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
msme haryana, hisar steel industry success story

स्टील नगरी के रूप में पहचान बनाने वाले हरियाणा के राज्य हिसार की स्टील इंडस्ट्री का ‘सिक्का’ देश ही नहीं विदेशों में भी चलता है। देश की एक से पांच रुपये तक की मुद्रा हिसार की ही विभिन्न इकाइयों में ही बनती है और उसके बाद यह मुहर लगने के लिए टकसाल के लिए भेजी जाती है।

विज्ञापन


भारत ही नहीं मलेशिया, ताइवान, दुबई आदि देशों में भी हिसार की स्टील की खपत है। विगत एक दशक में स्टेनलेस स्टील का बाजार भारत में तेजी से बढ़ा है। इसमें भी हिसार ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। सात-आठ वर्ष पहले स्टेनलेस स्टील जापान सहित अन्य देशों से मंगाया जाता था, लेकिन अब देश में ही बड़े स्तर पर इसका उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन


हिसार जिले में छोटी-बड़ी मिलाकर एक हजार के करीब पंजीकृत और अपंजीकृत औद्योगिक इकाइयां हैं। इनमें से 400 के करीब स्टील से संबंधित इकाइयां हैं। श्रम विभाग से 681 उत्पादन इकाई पंजीकृत हैं। जिले भर की सभी तरह की औद्योगिक इकाइयों में 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिक्कतें- महंगी बिजली
स्टील इकाइयां महंगी बिजली की समस्या से जूझ रही हैं।  प्रदेश में उद्योगों को नौ से दस रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मुहैया हो रही है। इसमें स्थायी चार्ज भी शामिल है। जबकि अन्य प्रदेशों में सात से आठ रुपये की दर से बिजली दी जा रही है। इस तरह हमारे द्वारा उत्पादित माल सीधे तौर पर ही दो रुपये महंगा हो गया।


वैट इनपुट
औद्योगिक इकाइयों को वैट इनपुट का बोझ अब खुद उठाना पड़ रहा है। पहले माल बेचने पर तीन फीसदी वैट रिफंड हो जाता था। राज्य सरकरा ने सात सितंबर को नोटिफिकेशन जारी कर इसे खत्म कर दिया। इससे उद्योग पर सबसे बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed