फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MSc Industrial Chemistry students worried about future, increased anger

एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के स्टूडेंट्स भविष्य को लेकर चिंतित, बढ़ा आक्रोश

Mon, 25 May 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
MSc Industrial Chemistry students worried about future, increased anger
चंडीगढ़। पीयू के एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के स्टूडेंट्स अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्हें पीयू प्रशासन से उम्मीद थी कि 30 मई को होने वाली सिंडिकेट की बैठक में उनका कोर्स केमिस्ट्री विभाग से संचालित होने का प्रस्ताव पास होगा, लेकिन इस प्रस्ताव की ओर पीयू ने ध्यान ही नहीं दिया। इससे विद्यार्थियों में आक्रोश है। उनका कहा कि अब परीक्षाओं के बाद दूसरे वर्ष के विद्यार्थी पास आउट हो जाएंगे और उन्हें नौकरी के लिए भटकना होगा। नौकरी भी मिलेगी तो उन्हें पैकेज बेहतर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री का कोर्स चल रहा है। छात्रों का आरोप है कि यह कोर्स केमिस्ट्री विभाग के अधीन चलना चाहिए था, लेकिन यह नहीं किया गया। देशभर के विश्वविद्यालयों में इस कोर्स का संचालन रसायन विज्ञान विभाग कर रहा है। छात्रों का कहना है कि जब वह पासआउट होते हैं तो उन्हें बेहतर नौकरी नहीं मिल पाती और न ही बेहतर पैकेज मिलता है। यदि रसायन विज्ञान इसका संचालन करेगा तो पैकेज उनका डबल हो जाएगा। उन्होंने सिंडिकेट के मेंबर्स व पीयू प्रशासन से मांग की है कि उनका प्रस्ताव 30 मई को पास किया जाएगा ताकि उनका भविष्य चौपट होने से बच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed