फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Ravneet Singh Bittu said Congress workers of Punjab are security cover of Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra: सांसद बिट्टू बोले- पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ता ही हैं राहुल गांधी का सुरक्षा कवच

Fri, 06 Jan 2023 06:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 06:30 PM IST
सार

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यात्रा से यह सुनिश्चित है कि 2024 में देश के लोग भाजपा को चलता करेंगे। राहुल गांधी की छवि को बिगाड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, मगर देश के लोग राहुल गांधी को प्यार करते हैं। 

विज्ञापन
MP Ravneet Singh Bittu said Congress workers of Punjab are security cover of Rahul Gandhi
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। वहीं 12 जनवरी को लुधियाना में दाखिल राहुल गांधी यात्रा दाखिल होगी। इससे पहले जिला कांग्रेस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


पंजाब में यात्रा की सुरक्षा पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ता ही राहुल गांधी के सुरक्षा कवच हैं। वह किसी भी हालत में राहुल गांधी को आंच तक नहीं आने देंगे। बाकी वह और पंजाब कांग्रेस प्रधान पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिल चुके हैं और उन्होंने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। बाकी शहर का हर एक व्यक्ति भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत को तैयार है। 
विज्ञापन


सांसद बिट्टू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर मीटिंग की गई थी। ऐतिहासिक यात्रा जो भारत को जोड़ रही है 12 जनवरी को शहर में दाखिल होगी। पार्टी से ऊपर उठकर पूरे देश को जोड़ने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। सांसद ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि दो करोड़ नौकरियों का दावा किया गया था, 15 लाख देने का वादा किया गया था। मगर सब हवा में ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा से यह सुनिश्चित है कि 2024 में देश के लोग भाजपा को चलता करेंगे। राहुल गांधी की छवि को बिगाड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, मगर देश के लोग राहुल गांधी को प्यार करते हैं। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा यात्रा को पंजाब में नुकसान पहुंचाए जाने पर सांसद बिट्टू ने कहा कि वह यहां आकर विरोध करें तो उसकी टांगें तोड़ी जाएगी। राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए निकले हैं और जनवरी अंत तक श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया जाएगा।


कोई पैसे इकट्ठे कर रहा है तो कोई शव बेच रहा है
सांसद बिट्टू ने आप लुधियाना के विधायकों पर कई तरह के कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि लोगों ने वोट कुछ और सोच कर दिया था लेकिन आप का कोई विधायक रेहड़ी वालों से पैसे इकट्ठे कर रहे हैं तो कोई शव बेच रहा है। जो विधायक आज है वह कभी कांग्रेस में थे। वह कांग्रेस के नहीं रहे तो आप के क्या रहेंगे? अब चार साल पंजाब के लोगों को चुटकुले सुनने पड़ेंगे वह सुनें। आप सरकार ने 30 हजार करोड़ का कर्जा नौ महीने में लेकर पंजाब को और कर्ज की तरफ धकेल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed