Ukraine Crisis: सांसद रवनीत बिट्टू ने की मांग, यूक्रेन से भारत लौटे बच्चों का पैसा लौटाए केंद्र, चन्नी से भी अपील
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के कारण पंजाब के कई विद्यार्थी वहां फंस गए हैं। भारत सरकार उन्हें यूक्रेन से एयरलिफ्ट कर वतन लाने के प्रयास में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू ने मांग की है कि यूक्रेन से भारत लौट रहे स्टूडेंट का खर्चा लौटाया जाए। बिट्टू ने कहा कि जो भी विद्यार्थी अपने खर्च पर देश लौटे हैं, केंद्र सरकार उन्हें पैसा वापस करे। साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से भी मांग की कि मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाबी विद्यार्थियों को मुफ्त में उनके घर तक पहुंचाया जाए और उनका खर्च लौटाया जाए।
Centre govt. should reimburse travel expenses of students returning from Ukraine without delays but if in any case it doesnt happen @CHARANJITCHANNI should take initiative and ensure transit buses from Mumbai/Delhi airports to Punjab & Swift reimbursements for Punjabi students
— Ravneet Singh Bittu (@RavneetBittu) February 26, 2022
यूक्रेन व रूस में फंसे पंजाबियों के लिए पंजाब भाजपा ने शुरू की हेल्पलाइन
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध में फंसे भारतीयों की जानकारी मुहैया करवाने के लिए जहां केंद्र सरकार द्वारा सभी भारतवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, वहीं पंजाब के लोगों के लिए भी प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देश पर एक पांच सदस्यीय टीम का गठन करते हुए दो व्हाट्सएप नंबर और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि पंजाब के कई लड़के-लड़कियां व अन्य लोग यूक्रेन व रूस में शिक्षा व रोजगार के लिए गए हुए हैं, जो युद्ध के चलते वहां फंस गए हैं। उनके परिवार वाले अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर और वहां से उन्हें भारत वापिस लाने को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं। पंजाब वासियों की इस चिंता को देखते हुए गठित की गई पांच सदस्यीय टीम में अनिल सच्चर, अश्विन जौहर, अविनाश चंदर, दामन बाजवा और गुरदीप सिंह गोशा को शामिल किया गया है। व्हाट्सएप नंबर 95177-75202 व 95177-75203 और हेल्पलाइन नंबर 95177-75204 नंबर जारी किए गई हैं। जीवन गुप्ता ने कहा कि हमारी टीम के सदस्यों द्वारा फंसे हुए पंजाबियों की जानकारी भारत सरकार को मुहैया करवाई जाएगी, ताकि उन्हें जल्द सकुशल वापस लाया जा सके।
यूक्रेन पर सैन्य हमला रोकने के लिए रूस पर दबाव बनाए केंद्र : आरएसएस
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए यूक्रेन में सैन्य हमला रोकने के लिए रूस पर दबाव बनाए। इसके साथ ही संघ ने वैश्विक नेताओं, राजनयिकों और समाज के अन्य लोगों से समस्या को बातचीत के जरिये हल करने के लिए पुतिन को मनाने की अपील भी की है।
इसके साथ ही यूक्रेन में बसे अप्रवासी भारतीयों की मदद के लिए आरएसएस का सहयोगी संगठन हिंदू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) वहां आगे आया है। आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य हमला तुरंत रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने को लेकर सरकार से अन्य देशों से हाथ मिलाने की भी अपील की। संघ के वरिष्ठ प्रचारक ने एक संदेश में कहा कि युद्ध से किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता। इससे मानवता को नुकसान पहुंचता है। भारत शांति चाहता है। ऐसी कोई स्थिति नहीं बननी चाहिए जो युद्ध को बढ़ावा देती हो। युद्ध की विभीषिका काफी भयावह, दर्दनाक और असहनीय होती है।