फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Kirron Kher compared herself to Lord Hanuman

सांसद किरण खेर ने खुद की तुलना भगवान हनुमान से की, देखिए पूरा मामला

Mon, 29 May 2017 08:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह Updated Mon, 29 May 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
MP Kirron Kher compared herself to Lord Hanuman
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने रविवार को कॉलोनी नंबर चार में हुए जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां बोलते हुए किरण खेर ने अपनी तुलना भगवान हनुमान से कर दी।
विज्ञापन


दरअसल, शहर में पानी की समस्या पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि गर्मी में पूरे शहर में पानी की दिक्कत है। पानी की समस्या जल्द दूर होगी। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। खेर ने कहा कि जिस तरह से हनुमान जी ने भगवान राम की सेवा की थी, वैसे ही मैं हनुमान के रूप में चंडीगढ़ के लोगों की सेवा कर रही हूं।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था का मुददा भी उठा
कुछ लोगों ने कॉलोनी में गिर रही कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। इस पर खेर ने तत्काल संबंधित थाने के अधिकारियों को बुलाकर कहा कि कानूनी व्यवस्था को मजबूत किया जाए। इस दौरान कुछ लोगों ने अपनी निजी समस्याएं भी रखीं। खेर ने कहा कि वह अपनी कोई भी समस्या लेकर उनके कार्यालय आ सकते हैं। उनके लिए चंडीगढ़ के सभी निवासी बराबर हैं, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मलोया में फ्लैट तैयार, दिया जा रहा है अंतिम रूप'

MP Kirron Kher compared herself to Lord Hanuman
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर
कॉलोनी नंबर चार के अधिकतर निवासियों का कहना था कि वह लंबे समय से पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं। इस पर खेर ने कहा कि मलोया में पुनर्वास के तहत बने फ्लैट तैयार हैं और इन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही इन्हें अलॉट कर दिया जाएगा। लोगों ने कहा कि पहले हुए सर्वे में जो लोग शामिल नहीं हो सके थे, उनके लिए दोबारा से सर्वे करवाया जाए। इस पर खेर ने कहा कि वह प्रशासन के अधिकारियों के साथ यह मुद्दा उठाएंगी।

टेनेंट एसोसिएशन ने याद वादा कराया
इंडस्ट्रियल एरिया टेनेमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान उनके पुनर्वास का वादा किया गया था। इस पर खेर ने कहा कि प्रशासन उनके लिए जगह की तलाश कर रहा है जहां उनका पुनर्वास हो सके। इस दौरान कॉलोनी के अधिकतर लोगों ने डीबीटी योजना के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए इस समस्या को लेकर आ रही कुछ दिक्कतों को रखा। सासंद किरण खेर ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी दिक्कतें दूर की जाएंगी।

लोगों को सूखे पेड़ों से समस्या

MP Kirron Kher compared herself to Lord Hanuman
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर
लोगों को सूखे पेड़ों से समस्या
इस दौरान कुछ लोगों ने कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों में सूखे पेड़ों से होने वाली दिक्कत की बात उठाई। उनका कहना था सूखे पेड़ों के गिरने का हमेशा खतरा रहता है। इस पर नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा ने कहा कि सूखे पेड़ों की पहचान कर ली गई है।

जल्द ही इन्हें निकाल कर उनकी जगह नए पेड़ लगाए जाएंगे। जनता दरबार में लोगों ने सरकारी स्कूल के खराब हाल का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि सरकारी स्कूल में न तो शिक्षक हैं तथा वहां बुनियादी ढांचा भी नहीं है। इस पर खेर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पहले ही प्रशासन से बात की हुई है। शहर के जिन सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचा नहीं है वहां इसका इंतजाम किया जा रहा है और शिक्षकों की कमी भी दूर की जा रही है।

स्थानीय पार्षद शक्ति देवशाली और प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में किरण खेर ने लोगों की समस्याएं सुनकर, उन्हें जल्द हल करवाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed