{"_id":"56ecc9024f1c1b7e628b49b0","slug":"mp-kirron-kher-actress-kirron-kher-kirron-kher-bhabhi-controversy-chandigarh-mp-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP किरण खेर पर भाभी ने लगाए गंभीर आरोप, हाई प्रोफाइल ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP किरण खेर पर भाभी ने लगाए गंभीर आरोप, हाई प्रोफाइल ड्रामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
सांसद किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में शुक्रवार को सेक्टर-8 में हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। शहर की सांसद किरण खेर के खिलाफ उनकी ही भाभी ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में किरण खेर की भाभी गुरनदेश संधु ने किरण खैर और उनकी बहन कवरठाकुर कौर पर आरोप लगाया है कि उनके घर पर चार वर्षों से खड़ी कार को पुलिस पर दबाव बनाकर उसे इंपाउंड करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-8 स्थित कोठी नंबर 65 में रहने वाली सांसद किरण खेर की भाभी गुरनदेश संधु ने किरण खेर और उनकी बहन कवरठाकुर कौर पर आरोप लगाया है कि पिछले चार साल से घर के गेट के पास उन्होंने अपनी ऑल्टो कार पार्क की हुई थी। उन्होंने बताया कि 2003 में पति के देहांत के बाद ननद सांसद किरण खेर और कवरठाकुर घर से निकालने के लिए नए-नए षड़यंत्र रचती रहीं हैं।
उनके बीच चल रहे इस विवाद पर पिछले चार वर्षों से केस अदालत में विचाराधीन है। उनका कहना है कि गेट पर कार खड़ी होने के मामले में कोर्ट से स्टे के ऑर्डर जारी हुए हैं। जबकि 8 फरवरी को डीसी ने कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए आदेश दिए थे कि उक्त घर पर एक लावारिस कार है, इसे उठाया जाए।इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ऑल्टो कार को उठाकर सेक्टर-3 थाने में ले गई।
विज्ञापन
वहीं गुरनदेश कौर ने बताया कि पुलिस की ओर से गाड़ी उठाने की कार्रवाई घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्हें इस मामले में धमकियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर किरण अपने घर का मामला नहीं सुलझा पा रही हैं तो शहर की समस्याएं क्या सुलझाएंगी। फिलहाल शिकायतकर्ता गुरनदेश कौर संधु प्रशासन के आला अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग करेंगी।
सेक्टर-8 के मकान नंबर-65 में पारिवारिक संपत्ति का विवाद चल रहा है। ठाकर सिंह (किरण खेर के पिता) ने डीसी के पास शिकायत भेजी थी कि घर के गेट पर एक अज्ञात वाहन खड़ा है। जिससे आने जाने में दिक्कत होती है। शिकायत पर डीसी ने गाड़ी हटाने के आदेश जारी किए थे। डीसी के आदेश पर सेंट्रल डीएसपी ट्रैफिक ने गाड़ी को सेक्टर-3 थाने में रखवा दिया है। पूरी जानकारी और दस्तावेज देखने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया जाएगा।
-नीरज सरना, थाना प्रभारी- सेक्टर-3