फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Dushyant Chautala's rally in Hisar of Haryana

दुष्यंत चौटाला ने किया बड़ा दावा, कहा- जींद उपचुनाव से विजयी अभियान शुरू करेगी जजपा

Wed, 26 Dec 2018 10:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
MP Dushyant Chautala's rally in Hisar of Haryana
दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

जननायक जनता पार्टी जींद उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह बात सांसद दुष्यंत चौटाला ने कही। 2024 के चुनावों का इंतजार करने की बात करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि जेजेपी 2024 में सरकार बनाने की सोच लेकर नहीं बल्कि 2019 के लोकसभा और विधानसभा के चुनावों का भी इंतजार नहीं करेंगी। जींद का उपचुनाव आने वाला है। पार्टी उसी चुनाव से अपने विजयी अभियान का शुभारंभ करेगी। 

विज्ञापन


सांसद दुष्यंत ने कहा कि जिस तरह से जींद में नौ दिसंबर को प्रदेशभर से छह लाख से अधिक लोगों ने एकत्रित होकर 300 लोगों का टोली कहने वालों को करारा जवाब दिया है, उसी प्रकार से जींद उपचुनाव में भी 2024 की बात करने वालों को भी जींद के लोग करारा जवाब देंगे। दुष्यंत चौटाला सोमवार को गांव कंडेला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दस साल तक किसानों की जमीन को बेचने का काम किया और चार साल से भाजपा तो केवल एक उद्देश्य से काम कर रहे है किस तरीके से हमारे भाईचारे को जाति व धर्म के नाम पर बांटकर सामाजिक ताने-बाने को तोड़ा जाए। भाजपा ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आरटीआई के माध्यम से खुलासा हुआ कि सरकार अब तक केवल 13 हजार नौकरी ही दे पाई और दस हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम साहब! हमारे घर की चिंता छोड़ अपने बागी विधायकों को संभालें

सीएम साहब! हमारी चिंता छोड़ें और अपने बागी विधायकों को संभालें। यह बात सांसद दुष्यंत चौटाला ने नारनौंद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। सांसद दुष्यंत ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से प्रदेश की जनता पहले ही दुखी थी, अब विधायकों ने बागी तेवर दिखाकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा न तो जनता को खुश कर पाई और न ही सरकार के कामकाज से उसके विधायक खुश हैं। 

विधायकों के बागी तेवर सीएम साहब को सहन नहीं हुए और बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में वे हमारे परिवार के बारे में बयानबाजी कर रहे हैं। नारनौंद नगरपालिका चेयरमैन के चुनाव न करवाने के सवाल के जवाब में सांसद दुष्यंत ने कहा कि हलके के विधायक एवं वित्तमंत्री इस बात से भयभीत हैं कि कहीं उनकी पार्टी का चेयरमैन नहीं बनने वाला। इस अवसर पर उनके साथ विधायक अनूप धानक, पूर्व विधायक रामकुमार गौतम, बारह खाप प्रधान सुरेश कौथ, राजेंद्र लितानी, शीला भ्याण आदि भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed