{"_id":"58d5220b09a6fb081c009ef5e1e7a811","slug":"mp-dushyant-chautala-name-filed-limca-book-of-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद दुष्यंत का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद दुष्यंत का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 Jan 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से सांसद दुष्यंत चौटाला का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। 16वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र का सांसद बनने के लिए दुष्यंत चौटाला का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में शामिल हुआ है। उनके नाम को हाल ही में 21 जनवरी को जयपुर में जारी लिम्का बुक आफ रिकार्डस के नवीनतम संस्करण में जगह दी गई है।
विज्ञापन
इस बुक के अनुसार, 16वीं लोकसभा में चुने गए सांसदों में दुष्यंत चौटाला सबसे कम उम्र में केवल 26 वर्ष एक माह में लोकसभा के सदस्य चुने गए। इस लोकसभा में वे सबसे युवा सांसद हैं जिन्हें सबसे कम उम्र में सांसद बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि इस उपलब्धि की असली हकदार हिसार लोकसभा की जनता है, जिसने उन्हें चुनकर लोकसभा में भेेजा है।
विज्ञापन
उन्होंने इसके लिए हिसार लोकसभा की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह हिसार लोकसभा की जनता के हमेशा ऋणी रहेंगे और उनकी आवाज बनकर हर वक्त उनके हितों व उत्थान के लिए काम करते रहेंगे। इसके अलावा दुष्यंत चौटाला को लोकसभा में अब तक के सभी सत्रों में शत-प्रतिशत के करीब उपस्थिति रही है। उन्होंने जहां संसद में जनहित को लेकर 165 सवाल पूछे, वहीं उन्होंने देश व प्रदेश से जुड़े सभी मुद्दों को प्रमुखता से संसद में उठाया और संसद में प्रस्तुत प्रमुख बिलों पर चर्चा में भी भाग लिया।
विज्ञापन