फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mp bhagwant mann about punjab assembly election

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर 'आप' सांसद की बड़ी बात

Tue, 12 Jan 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Tue, 12 Jan 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
mp bhagwant mann about punjab assembly election

आम आदमी पार्टी के सासंद भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही और विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सूबे में अगली सरकार आप की ही बनेगी और शिअद-कांग्रेस का मुकम्मल तौर पर सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन


सांसद मान ने हलके के गांव महाबद्धर में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि शिअद और कांग्रेस के नेता आपस में मिले हुए हैं। दोनों ही दल मिलकर लोगों को मूर्ख सत्ता पर राज्य कर रहे हैं। मगर अब राज्य के लोग जागरूक हो चुके हैं। वे इन दलों की चालों में नहीं आने वाले।
विज्ञापन


आगामी विधान सभा चुनाव में इन दोनों ही सरकारों का बोरिया-बिस्तरा गोल कर दिया जाएगा। आगामी चुनाव में 117 सीटों पर आम आदमी पार्टी के  उम्मीदवार ही जीतेंगे। भगवंत मान ने लोगों से 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बठिंडा रोड पर होने वाली पार्टी की कांफ्रेंस में बढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल भी पहुंचेंगे। इस दौरान बलदेव सिंह आजाद, रमेश अरनीवाला, कैप्टन मनजीत सिंह, भुपिंदर सिंह धिगाणा, जसविंदर भागसर मौजूद थे। भगवंत मान ने गांव बाम, रुपाणा और मंडी लक्खेवाली में भी जनसभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed