{"_id":"5f5c93294dee344a2c2884a3","slug":"movie-production-on-government-school-of-karnal-reopen-during-corona-pandemic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में खुलने वाले सरकारी स्कूल पर बनेगी फिल्म, सहायक निदेशक और टीम ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में खुलने वाले सरकारी स्कूल पर बनेगी फिल्म, सहायक निदेशक और टीम ने किया दौरा
Sat, 12 Sep 2020 02:52 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, करनाल/निगदू
अमर उजाला, करनाल/निगदू
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:52 PM IST
सार
- फिल्म में बच्चों के सुबह उठने से लेकर वापस घर जाने तक दिखाएंगे हर शॉट
- प्रदेश का हर बच्चा देखेगा कोरोना में खुले निगदू स्कूल की दिनचर्या पर बनीं फिल्म
- टीम ने स्कूल के साथ बच्चों के घर भी देखे, बताया कहां क्या और कैसे करेंगे...
विज्ञापन
स्कूल का दौरा करते सहायक निदेशक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में खुलने वाले हरियाणा के दो स्कूलों में शामिल करनाल जिले के निगदू कस्बे के राजकीय स्कूल पर फिल्म बनाई जाएगी। इसके लिए आज स्कूल का ट्रायल होगा। तय समय पर ही बच्चे अपने घरों से स्कूल आएंगे और सामान्य दिनों की भांति लगने वाली कक्षा को कोरोना की सावधानियों के साथ लगाएंगे। इधर, फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची टीम उनकी वीडियो रिकॉडिंग करेगी। ट्रायल के तौर पर ली गई वीडियो के आंकलन के बाद ही फैसला लिया जाएगा कि स्कूल कब से खुलेगा और फिल्म कैसे बनेगी।
शुक्रवार को शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक नंद किशोर ने शूटिंग टीम के साथ स्कूल का दौरा किया। इस दौरान बच्चों के घर भी देखे गए। टीम ने तय किया कि कहां क्या और कैसे करेंगे । फिल्म में बच्चों के सुबह उठने, स्कूल आने, कक्षा लगाने से लेकर वापस घर जाने तक का हर दृश्य दिखाया जाएगा। इस फिल्म को प्रदेश के हर स्कूल का बच्चा एजूसेट के माध्यम से देखेगा। स्कूल में केवल 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी ही आएंगे।
शिक्षक ऐसे तैयारियों में जुटे, जैसे घर में हो शादी
इस विशेष फिल्म और स्कूल खुलने को लेकर विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों में भी उत्साह है। हर कोई अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। इसके लिए अध्यापक विद्यालय में दिन-रात ऐसे लगे हुए है जैसे उनके घर में कोई शादी समारोह हो। क्योंकि लगभग छह माह के बाद अध्यापक और विद्यार्थी स्कूल में आते दिखाई देंगे जिसके लिए उनके अंदर उत्साह दिखाई दे रहा है।

हर विषय की पढ़ाई के साथ होगा व्यायाम
शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक नंद किशोर, प्रोजेक्ट अफसर प्रमोद और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने निरीक्षण के दौरान बच्चों को बड़ी सावधानी से विद्यालय में पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से आंका। उन्होंने बताया कि इस महामारी में हमें बच्चों को हर प्रकार से सुरक्षा कवच के अंदर रखना है। शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को हर विषय के बाद व्यायाम आदि भी करवाया जाएगा। उनकी सुरक्षा भी जरूरी है।
हर जगह सैनिटाइजेशन औक कमरों के बाहर वॉश बेसिन लगाए
घर से बच्चें वर्दी पहन मुंह पर मास्क लगाकर विद्यालय में प्रवेश करेंगे तो वहीं विद्यालय के मुख्य द्वार पर उनका थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान जांच कर उन्हें अंदर भेजा जाएगा। विद्यार्थी जैसे विद्यालय में प्रवेश करेगा तो उसके हाथ व पैर सैनिटाइज किए जाएंगे। हर कमरे व मुख्य जगह पर वॉश बेसिन की सुविधा की गई ताकि विद्यार्थी उसमें अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ कर सके।
- धर्मपाल, प्रिंसिपल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निगदू
आज ट्रायल के तौर पर स्कूल तय समय पर खुलेगा। टीम अपने हिसाब से शूटिंग भी करेगी। इस वीडियो के माध्यम से उच्च अधिकारी आंकलन करेंगे। उसके बाद ही आगे के लिए निर्णय होगा। सहायक निदेशक के नेतृत्व में टीम दौरा कर चुकी है।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी करनाल