{"_id":"b97b16d8f4dcc3d7cb009581795d32c7","slug":"movie-dhoom-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, शहर में आज मचेगी 'धूम-3' की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, शहर में आज मचेगी 'धूम-3' की धूम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Dec 2013 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार धूम सीरीज की तीसरी फिल्म धूम-3 शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
इस फिल्म को लेकर शहरवासी ही नहीं बल्कि सिनेमा मालिक भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है जब हर मॉल की हर ऑडी में दर्शकों को एक ही फिल्म देखने को मिलेगी।
पीवीआर एलांते को छोड़कर हर सिनेमा के सभी में धूम-3 ही दिखाई जा रही है। पीवीआर एलांते और सेंट्रा में तो इस फिल्म के कुल 34 शो हैं।
एलांते में धूम के अलावा एक हिन्दी, एक तमिल और दो अंग्रेजी फिल्मों के इक्का-दुक्का शो हैं, लेकिन बाकी सभी शो धूम-3 के नाम ही हैं। शहर के बाकी सभी सिनेमा केवल धूम-3 ही दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
आमिर खान, अभिषेक बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे बड़े स्टार्स से सजी इस फिल्म को लेकर कई सालों से अटकलें चल रही थी।
लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। इसी वजह से रिलीज के पहले दिन ही शहर के सभी शो 60 से 70 फीसदी एडवांस बुक हो चुके हैं।
यही स्थिति अगले एक हफ्ते तक चलेगी। धूम-3 की बुकिंग को लेकर मारामारी चल रही है।
धूम-3 के शो
पीवीआर एलांते------28 शो
पीवीआर सेंट्रा-------16 शो
फन रिपब्लिक-------16 शो
पिकाडली स्क्वॉयर----10 शो
डीटी सिनेमा--------12 शो