फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mountaineer anita kundu missed chance to win highest mountain of america

बर्फीले तूफान ने रोका अनीता कुंडू का सफर, अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने से चूकी

Mon, 09 Jul 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 09 Jul 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
mountaineer anita kundu missed chance to win highest mountain of america
anita kundu
पर्वतारोही अनीता कुंडू संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली फतेह करने के अपने लक्ष्य से चूक गई है। चोटी पर पहुंचने के लिए मात्र एक घंटे का सफर बाकी था। तभी बर्फीला तूफान शुरू हो गया। अनीता बड़ी मुश्किल से जान बचाकर नीचे आई। लगातार 20 दिन की कड़ी मेहनत और बर्फ पर रहने के कारण अनीता का चेहरा कुछ हद तक झुलस चुका है। शरीर में भी बेहद थकान महसूस कर रही है। माउंट एवरेस्ट दो बार फतेह करने वाली अनीता कुंडू ने 20 दिन पहले ही अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली का पांच सदस्यीय दल के साथ सफर शुरू किया था। अनीता कुंडू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है।
विज्ञापन


बोलीं, जान है तो जहान है, मैंने सौ फीसदी मेहनत की
अनीता कुंडू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सफर पूरा नहीं कर पाने की जानकारी साझा की। अनीता ने कहा कि जान है तो जहान है। उसने अपना सौ फीसदी प्रयास किया। वह जो भी कर सकती थी, उसने किया। मगर कुदरत क्या गुल खिला दे, उसके बस की बात नहीं। अनीता ने लिखा कि वह कुछ पल के लिए मायूस भी हुई। मगर उसका हौसला बरकरार है। वह न बैठेगी और न ही रुकेगी। जब तक उसके शरीर में प्राण है, तब तक विश्व की चोटियों पर अपने देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराती रहेगी।  
विज्ञापन


2015 में भी भूकंप का किया था सामना
अनीता कुंडू ने 2013 में नेपाल के रास्ते और 2017 में चीन की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था। अप्रैल 2015 में भी उसने प्रयास किया था। मगर 26 अप्रैल 2015 को एवरेस्ट पर भूकंप आ गया। उस समय अनीता 22 हजार फीट की ऊंचाई पर थीं। भूकंप में वह बाल-बाल बची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed