{"_id":"e1a4f4625d8585ede14768bfc7038b21","slug":"mount-everest-winner-anita-kundu-brother-crack-upsc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट विजेता के भाई ने फतेह किया UPSC","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट एवरेस्ट विजेता के भाई ने फतेह किया UPSC
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 05 Jul 2015 02:36 PM IST
विज्ञापन
पहले सात घंटे स्कूल में बच्चों को पढ़ाता था। स्कूल से घर आने के बाद फिर खुद पांच से छह घंटे पढ़ता था। कोशिश रहती थी कि प्रतिदिन यही शेड्यूल रहे। मगर कभी कभी पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते पढ़ने के लिए टाइम नहीं निकल पाता था।
विज्ञापन
यह कहना है कि उकलाना के फरीदपुर निवासी संदीप कुंडू का। संदीप ने यूपीएससी परीक्षा में 1198वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। संदीप ने बताया कि यह उसका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में मेरा प्री भी क्लीयर नहीं हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक किसान परिवार से संबंध रखने की वजह से बचपन से संघर्ष करने की आदत रही है। आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई गांव के मिडिल स्कूल, दसवीं की श्री आदीश्वर जैन हाई स्कूल और 12वीं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पास की।
विज्ञापन
इसके बाद उकलाना के ही हरनंदनी देवी संस्कृत कॉलेज से संस्कृत शिक्षक की परीक्षा पास की। पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ समय तक प्राइवेट स्कूल में भी पढ़ाया। संदीप अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावक, पत्नी उपासना व दोस्तों को देते हैं।
अनीता कुंडू के चचेरा भाई हैं संदीप
संदीप पर्वतारोही अनीता कुंडू के चचेरे भाई हैं। अनीता का कहना है कि उसे इस बात की बहुत खुशी है कि उसके भाई ने इतनी बड़ी सफलता प्राप्त की है।