{"_id":"5e7b65558ebc3e6f9265e948","slug":"mother-and-son-committed-suicide-in-shri-anandpur-sahib-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के बीच पंजाब में मां-बेटे ने फांसी लगा दी जान, फोन पर बेटी से कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू के बीच पंजाब में मां-बेटे ने फांसी लगा दी जान, फोन पर बेटी से कही थी ये बात
Wed, 25 Mar 2020 07:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्फ्यू के बीच पंजाब के जिले श्री आनंदपुर साहिब के साथ लगते गांव लोधीपुर में किराए पर रह रहे एक मां-बेटे ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। थाना प्रमुख भारत भूषण ने बताया कि होशियारपुर से संबंधित दलजीत कौर (75) पत्नी हरभजन सिंह और उसका 43 वर्षीय बेटा सतिंदरदीप सिंह गांव लोधीपुर में एक किराए के घर में रहते थे।
विज्ञापन
दलजीत कौर ने बेटी दविंदर पाल कौर पत्नी तजिंदर सिंह निवासी सतनाम नगर जालंधर को फोन करके कुछ दिन पहले बताया गया था कि उसने अपने बैंक के चेकों पर दस्तखत कर दिए हैं। उसकी सेहत खराब ही रहती है। वह इन चेकों का इस्तेमाल कर सकती है। इसके बाद उक्त दोनों मा-बेटे के शव पंखे से लटके मिले।
विज्ञापन
थाना प्रमुख ने बताया कि दलजीत कौर बीमार रहती थी। उसका बेटा सतिंदर दीप सिंह पारिवारिक पक्ष से परेशान था। थाना प्रमुख भारत भूषण ने बताया कि मृतका दलजीत कौर की बेटी दविंदरपाल कौर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन