{"_id":"bf6c7631976e3b00d9480add12ec1829","slug":"mother-and-child-care-allowance-now-1000-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ एवं बच्चा देखभाल भत्ता 1 हजार रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ एवं बच्चा देखभाल भत्ता 1 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Jul 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में बहुउद्देश्यीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुपरवाइजर (एलएचवी) को भी एक हजार रुपये प्रतिमाह मातृ एवं बच्चा देखभाल भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की सभी एएनएम नर्सों का वर्दी भत्ता 550 रुपये से बढ़ाकर 900 रुपये प्रतिमाह करने और एक हजार रुपये प्रतिमाह मातृ एवं बच्चा देखभाल भत्ता देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
सरकार के निर्णय से 2605 एएनएम और 500 बहुउद्देश्यीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुपरवाइजर (एलएचवी) को लाभ पहुंचेगा।