{"_id":"60a5ff1a912a7a703a341a72","slug":"more-than-two-policeman-tested-corona-positive-every-day-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्रंट लाइन पर वार: कोरोना की दूसरी लहर में दोगुनी रफ्तार से संक्रमित हो रहे पुलिसकर्मी, तीन महीने में 204 आए चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रंट लाइन पर वार: कोरोना की दूसरी लहर में दोगुनी रफ्तार से संक्रमित हो रहे पुलिसकर्मी, तीन महीने में 204 आए चपेट में
Thu, 20 May 2021 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 May 2021 11:54 AM IST
सार
पुलिसकर्मियों का रिकवरी रेट 84.5 फीसदी तक है। वहीं सबसे ज्यादा हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल कोरोना संक्रमित हुए हैं क्योंकि वे लोगों के सीधे संपर्क में आते हैं।
विज्ञापन
कोरोना की चपेट में आ रहे पुलिसकर्मी।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चंडीगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर फ्रंट लाइन वर्कर्स पर वार कर रही है। चंडीगढ़ में अब हर दिन दो से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित हो रहे हैं। जहां पहले 200 केस तक पहुंचने के लिए 165 दिनों का वक्त लगा था, वहीं अब 97 दिनों में यह आंकड़ा हो गया है। इसकी वजह पुलिसकर्मियों की लगातार पब्लिक डीलिंग और ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने को भी कारण भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले साल एक सितंबर से इस साल 10 फरवरी तक 208 और फरवरी से 18 मई तक 204 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इसमें डीजीपी संजय बेनीवाल, एसपी मनोज कुमार मीणा, एसपी विनीत कुमार से लेकर डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल, डीएसपी राजीव अंबास्ता, इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों, दिलबाग सिंह, चिरंजी लाल समेत कुल 412 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
इनमें से 348 पुलिसकर्मियों ने अब तक कोरोना को मात दे दी है। जबकि 64 पुलिसकर्मी अभी होम क्वारंटीन हैं। हाल ही में कोरोना को मात दे चुके डीजीपी संजय बेनीवाल जवानों को टिप्स देकर संक्रमण से बचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिसकर्मियों को डबल मास्क पहनकर ड्यूटी करने के लिए कहा
सभी पुलिसकर्मियों को डबल मास्क पहनकर ड्यूटी करने को कहा गया है। ड्यूटी पर जवानों को एहतियात बरतने की जरूरत है। इसके अलावा सभी क्षेत्र के अधिकारियों व जवानों को विटामिन सी, इम्युनिटी बढ़ाने की दवा, ट्रिपल लेयर मास्क, ओआरएस, जिंक की गोलियों से युक्त एक बूस्टर किट भी वितरित किया गया है।
130 जवानों ने नहीं लगवाई वैक्सीन, दो की हुई मौत
3 फरवरी 2021 को सेक्टर 26 स्थित पुलिसलाइन में पुलिस कर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ था। डीजीपी संजय बेनीवाल ने सबसे पहले टीका लगवाया। इसके बाद से 5974 ने पुलिसकर्मियों ने टीकाकरण करवाया। जबकि 130 पुलिसकर्मियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई। इनमें से ज्यादातर का कोई न कोई इलाज चल रहा था जबकि एक महिला सहित दो होमगार्ड की कोरोना से मौत हो चुकी है।
मुख्यालय में लोगों का प्रवेश बंद
अप्रैल के आखिरी सप्ताह में विभाग ने ऑर्डर जारी कर अब पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों से मिलने आने वाले लोगों पर रोक लगा दी थी। अब उन्हीं लोगों को मिलने दिया जा रहा है, जिन्हें अधिकारी मिलने की अनुमति देंगे। बता दें कि इससे पहले भी लोगों को अधिकारियों से मिलने के लिए अनुमति लेनी पड़ती थी, लेकिन कोरोना की वजह से सख्ती बढ़ा दी गई थी।
किस-किस रैंक के कितने पुलिसकर्मी संक्रमित
रैंक संक्रमित ठीक हुए क्वारंटीन
आईपीएस 4 4 00
डीएसपी 4 4 00
इंस्पेक्टर 9 8 01
एसआई 14 7 07
एएसआई 70 60 10
हेड कांस्टेबल 60 56 04
कांस्टेबल 232 196 36
होमगार्ड 19 13 06
कुल 412 348 64

जवानों को ड्यूटी पर एहतियात बरतने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा समय-समय पर मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य जरूरत का सामान भी मुहैया करवाया जाता है। संक्रमित होने वाले पुलिसकर्मियों की डॉक्टर टीम समय-समय पर जांच कर रही है। -मनोज कुमार मीणा, एसपी मुख्यालय