Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 900 villages in Punjab flooded, alert in seven districts of Haryana

मुसीबत : हरियाणा के सात जिलों में अलर्ट, पंजाब में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित; नदी-नालों ने मचाई तबाही

Sat, 30 Aug 2025 08:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 08:49 AM IST
सार

पंजाब में भारी बारिश से 900 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन
More than 900 villages in Punjab flooded, alert in seven districts of Haryana
पंजाब में बाढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब व जम्मू के बाद हरियाणा पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रदेश के सात जिलों अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल व पानीपत में प्रशासन अलर्ट पर है। इन जिलों में नदियों व बरसाती नालों ने तबाही मचाई है। सबसे ज्यादा नुकसान अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर में हुआ। उधर, पंजाब में भारी बारिश से 900 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन


अंबाला में शुक्रवार दोपहर बरसाती नदी टांगरी का पानी किनारों से निकलकर 40 काॅलोनियों तक पहुंच गया। घरों के अंदर तक पांच फीट पानी भरा है। राज्य आपदा मोचन दल (एसडीआरफ) ने बचाव अभियान चलाकर 120 लोगों को निकाला। तीन हजार लोग अभी भी घरों की छतों पर फंसे हुए हैं। रात में बचाव अभियान रोक दिया गया। टांगरी नदी की क्षमता 15,400 क्यूसेक पानी की है जबकि शुक्रवार को इसमें 38,000 क्यूसेक पानी आया, जिससे ये हालात बने। 
विज्ञापन


इसके अलावा, यमुनानगर में भी खोल, सोम और पथराला नदी ने कहर बरपाया। पंचकूला में बृहस्पतिवार रात रिकॉर्ड 120 एमएम बारिश हुई है। यहां के मोरनी क्षेत्र में भारी बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाका शहरी पंचकूला से कट गया। वहीं, घग्गर नदी उफान पर है। इसका जलस्तर 31800 क्यूसिक दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में भारी बारिश के बीच भाखड़ा, पौंग व रणजीत सागर बांधों के गेट लगातार खुले रहने से बाढ़ का दायरा बढ़ता जा रहा है। 10 जिलों के 900 से अधिक गांव इसकी चपेट में हैं। 300 से अधिक गांवों में तो 5 से 8 फीट तक पानी भरा हुआ है। इस बीच सेना, बीएसएफ और एनडीआरएफ ने बचाव कार्य तेज कर दिया है। अब तक 7689 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed