फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More Than 20 Trains Canceled from Ambala, See List

अंबाला से चलने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, ये है सूची

Sat, 14 Jun 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 14 Jun 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
More Than 20 Trains Canceled from Ambala, See List

अंबाला-सहारनपुर ट्रैक 15 जून को करीब बारह घंटे के लिए बंद रहेगा क्योंकि इस ट्रैक पर कलानौर के पास ब्रिज नंबर-246 के पास मरम्मत का काम किया जाना है।

विज्ञापन


इस वजह से कई ट्रेनें रद रहेंगी, कई ट्रेनों को सहारनपुर में ही शार्ट टर्मिनेट कर वहीं से आगे चलाया जाएगा।  कई ट्रेनों को यहीं अंबाला में ही शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन


15 जून को ट्रेनों के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी होगी। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का ही सहारा लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

More Than 20 Trains Canceled from Ambala, See List

  1. ऊना-हरिद्वार जन शताब्दी ट्रेन नंबर 12063, 12064 अप डाउन रद्द रहेगी।
  2. अंबाला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन नंबर 54505, 54506 अप-डाउन रद्द रहेगी।
  3. अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन 64502 रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी शार्ट टर्मिनेट

More Than 20 Trains Canceled from Ambala, See List

  1. ट्रेन नंबर 54541/54542 अप-डाउन अंबाला-मेरठ पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर में ही शार्ट टर्मिनेट रहेगी।
  2. लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15011/15012 अप डाउन सहारनपुर में ही शार्ट टर्मिनेट हो जाएगी।
  3. ट्रेन नंबर 12054/12053 अमृतसर-हरिद्वार जन शताब्दी को अंबाला में ही शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
  4. सहारनपुर- नंगलडैम पैसेंजर ट्रेन को अंबाला में ही शार्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा।
  5. श्रीगंगानगर से ऋषिकेश तक चलने वाले इंटरसिटी एक्सप्रेस 14711/14712 को अंबाला में ही शार्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा।
  6. अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन नंबर 54539/54540 को सहारनपुर में ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा।
  7. सद्भावना एक्सप्रेस 12231/12232 को सहारनपुर में ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा।
  8. समर स्पेशल ट्रेन नंबर 05517/05518 को सहारनपुर में ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा।

इन गाड़ियों के होंगे रूट डायवर्ट

More Than 20 Trains Canceled from Ambala, See List

  1. डिबरूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 05903 वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र अंबाला पहुंचेगी।
  2. सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15209/15210  भी वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र अंबाला पहुंचेगी और रवाना होगी।
  3. कोआ-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12357 वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र अंबाला पहुंचेगी।
  4. सहारसा-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 05521/05522 वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र अंबाला पहुंचेगी और रवाना होगी।
  5. जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला पहुंचेगी।
  6. काला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन नंबर 54304 वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र से गुजरेगी।
  7. जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र अंबाला पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed