फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 150 vendors will not sit in fixed zone in sector 19 and 22

सेक्टर-19 और 22 में तय जोन में 150 से ज्यादा वेंडर्स नहीं बैठेंगे

Sat, 11 Nov 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Nov 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
More than 150 vendors will not sit in fixed zone in sector 19 and 22
सेक्टर 22 में फड़ी बाजार - फोटो : File Photo
प्रशासन ने वास्तुकार और टाउन वेंडिंग विभाग को सेक्टर-22 और 19 में 150-150 वेंडर्स के लिए बैठने की जगह तलाशने के लिए कहा है। ऐसे में  सेक्टर-22 के शास्त्री मार्केट, सेक्टर-19 के सदर बाजार के आसपास भी 150 से ज्यादा वेंडर्स नहीं बैठेंगे। प्रशासन की ओर से वास्तुकार विभाग को सेक्टर-19 और 22 में से 10 से 12 जगह वेंडिंग जोन बनाने के लिए तलाशने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


यहां पर ड्रा के बाद जो अतिरिक्त वेंडर्स निकालेंगे इन्हें इन्हीं सेक्टरों में तय हुई वेंडर साइट्स में शिफ्ट किया जाएगा। जबकि सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट, सेक्टर-19 की पालिका मार्केट और सदर बाजार के आसपास ही फड़ियां लगाने की मारामारी है। वही प्रशासन ने 3 सितंबर को हुई बैठक सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया है इस बैठक के मिनिट्स नगर निगम कमिश्नर को भेज दिए गए हैं। यह बैठक गृह सचिव के नेतृत्व में हुई थी। सेक्टर-1 से 6 और सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन बनाने की अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की ओर से यहां से वेंडर्स दूसरे सेक्टर के बाजारों में शिफ्ट की जाएगी। अधिसूचना इसी माह जारी हो जाएगी। इस समय सेक्टर-17 प्लाजा में जगह जगह फडियां लगी हुई है जिसके खिलाफ शोरूम के व्यापारी है। व्यापारियों ने प्लाजा को नो वेंडिंग जोन बनाने के लिए अभियान छेड़ा हुआ है
विज्ञापन


पिछले साल से शहरवासी हैं परेशान
पिछले डेढ़ साल से नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता उन वेंडर्स का चालान नहीं काट रही है वेडिंग जोन तय न होने के कारण हर बाजार में जगह जगह फड़ी वाले बैठे हुए हैं। लेकिन शहरवासी परेशानी जरूर बढ़ जाएगी। जो कंपनी की ओर से सर्वे किया गया है उसके अनुसार शहर में 21622 वेंडर्स हैं, जिन्हें नगर निगम की ओर से लाइसेंस दिया जाएगा। वार्ड नंबर-1 के सेक्टर-7 से 11 में बैठे वेंडर्स को लाइसेंस दे दिए गए हैं, लेकिन उन्हें प्रशासन की ओर से तय वेंडिंग जोन में नहीं बिठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed