{"_id":"604e6fe18ebc3ed82f3cdf11","slug":"more-than-100-patients-found-in-chandigarh-in-fourth-consecutive-day-chandigarh-news-pkl407138472","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा मरीज, अब 24 घंटे होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा मरीज, अब 24 घंटे होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना लगातार भयावह होता जा रहा है। लगातार चौथे दिन भी 100 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले। 24 घंटे में आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 120 लोग संक्रमित मिले। इससे पहले 13 मार्च को 144, 12 मार्च को 135 और 11 मार्च को 108 संक्रमित मिले थे।
बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। अब फोकस ज्यादा जांच पर रहने वाला है, इसलिए विभाग ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। जीएमएसएच-16 में अब 24 घंटे कोरोना की जांच होगी। यहां पर पहले शाम पांच बजे तक ही जांच होती थी। शहर के सभी सिविल अस्पताल में भी कोरोना जांच का समय बढ़ा दिया गया है। सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सेक्टर 45 और सेक्टर 22 के अस्पताल में कोरोना जांच सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। पहले इन अस्पतालों में जांच का समय दोपहर 12 से एक बजे तक होता था।
रविवार को 1485 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे, जिसमें 120 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सर्वाधिक सात लोग सेक्टर-38 में संक्रमित पाए गए। वहीं, सेक्टर 16 से लेकर सेक्टर 29 तक सभी सेक्टरों में दो से तीन मरीज मिले हैं। सेक्टर-35 में पांच, सेक्टर 51 में तीन, धनास में दो, खुड्डा अलीशेर, किशनगढ, मनीमाजरा, मौलीजागरां में भी लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। अब तक कोरोना से 358 लोगों की मौत हो चुकी है और 23096 कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं, दूसरी ओर रविवार को 64 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे
कोरोना का प्रसार लगातार हो रहा है लेकिन लोगों में इसको लेकर अब गंभीरता नहीं दिख रही। स्वास्थ्य निदेशक डा. अमनदीप कंग ने कहा कि कुछ ही लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन कर रहे हैं। मास्क न लगाने वालों के पहले तो चालान खूब हुए, लेकिन अब चालान की संख्या सामने नहीं आ रही है जबकि इसका दायरा भी बढ़ना चाहिए। विशेष टीमें बनाकर मास्क आदि न लगाने वालों को पकड़ना चाहिए। साथ चालान भी किए जाएं। इसके अलावा सैनिटाइजर का प्रयोग हर दुकान आदि में हो रहा था लेकिन अब दुुकानों में बिना सैनिटाइज के लोगों का प्रवेश हो रहा है। शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हो पा रहा है। यदि इस पर नियंत्रक नहीं किया गया तो कोरोना के आंकड़े और डराएंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी
जीएमएसएच-16 में कोरोना की जांच 24 घंटे होगी। यह जांच कमरा नंबर 108 में होगी। इसके अलावा तीनों सिविल अस्पतालों में कोरोना की जांच सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगी।
-डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक चंडीगढ़