फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 100 bullets fire in two groups in Tarn Taran

पंजाबः तरनतारन में दो गुटों में चलीं 100 से ज्यादा गोलियां, दो लोगों की मौत

Tue, 28 Aug 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन Updated Tue, 28 Aug 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
More than 100 bullets fire in two groups in Tarn Taran
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुरानी रंजिश के चलते कस्बा श्री गोइंदवाल साहिब के मुख्य बाजार में सोमवार शाम दो गुट टकरा गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर 100 से ज्यादा गोलियां चलाईं जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस गोलीबारी में एक दुकानदार और रिक्शेवाले समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से तेजधार हथियार और दो गाड़ियां कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक काफी समय से दो गुटों में आपसी तकरार चली आ रही थी। इन गुटों के सदस्यों की सोमवार सुबह जिम में भी मामूली तकरार हुई। इसके बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे को शाम को बाजार में मिलकर देख लेने को कहा। हथियारों से लैस होकर 30-40 नौजवान अलग-अलग गाड़ियों से शाम 6 बजे कस्बे के मुख्य बाजार पहुंचे और एक-दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में गुरजंट सिंह जंटा निवासी धूंदा और अर्शदीप सिंह निवासी खडूर साहिब की मौत हो गई। मुख्य बाजार में मौजूद हरदेव सिंह, कीरत सिंह आदि ने बताया सोमवार को कस्बे का बाजार बंद था, नहीं तो कई लोगों की जान चली जाती। घटना के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन


एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि घायलों को गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तरनतारन में दाखिल करवा दिया गया है। इनमें गोइंदवाल साहिब के रहने वाले रिक्शा चालक वीरू की हालत गंभीर है। मौके से एक राइफल भी बरामद हुई है। उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed