{"_id":"64cb54ba0286a04568042264","slug":"monu-manesar-speaks-on-nuh-violence-all-update-news-in-hindi-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: सामने आया मोनू मानेसर, नूंह हिंसा से खुद को किया अलग, कहा-मुझे मोहरा बनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence: सामने आया मोनू मानेसर, नूंह हिंसा से खुद को किया अलग, कहा-मुझे मोहरा बनाया गया
Thu, 03 Aug 2023 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:52 PM IST
सार
मोनू मानेसर ने विधायक मामन खान पर निशाना साधा और कहा कि उसी के समर्थकों ने तोड़फोड़ की। सरेंडर करने के सवाल पर मोनू ने कहा कि पहले विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया जाए, मैं खुद गिरफ्तारी देने आ जाऊंगा।
विज्ञापन
मोनू मानेसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह में सोमवार को निकाली गई यात्रा के दौरान भड़की हिंसा मामले में जिस गोरक्षक मोनू मानेसर का नाम सामने आया था, उसने खुद को पाक साफ बताया है। मीडिया से बातचीत में मोनू ने साफ किया कि उसे मोहरा बनाया गया। उसने कहा कि नूंह हिंसा सोची समझी साजिश थी।
यह भी पढ़ें: Violence: दंगे की आग में सुलग रहा दक्षिण हरियाणा, थम नहीं रहे हमले, 41 FIR, 116 गिरफ्तार, 90 हिरासत में
मोनू मानेसर ने विधायक मामन खान पर निशाना साधा और कहा कि उसी के समर्थकों ने तोड़फोड़ की। सरेंडर करने के सवाल पर मोनू ने कहा कि पहले विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया जाए, मैं खुद गिरफ्तारी देने आ जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Violence: दंगे की आग में सुलग रहा दक्षिण हरियाणा, थम नहीं रहे हमले, 41 FIR, 116 गिरफ्तार, 90 हिरासत में
विज्ञापन
मोनू मानेसर ने विधायक मामन खान पर निशाना साधा और कहा कि उसी के समर्थकों ने तोड़फोड़ की। सरेंडर करने के सवाल पर मोनू ने कहा कि पहले विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया जाए, मैं खुद गिरफ्तारी देने आ जाऊंगा।
विज्ञापन
एसआईटी करेगी जांच
नूंह में हुए दंगे में मोनू मानेसर की भूमिका की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी से कराई जाएगी।
नूंह में निकलने वाली शोभायात्रा से पहले सोशल मीडिया पर मोनू मानेसर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने लोगों से शोभायात्रा में पहुंचने की बात कही थी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मोनू मानेसर का वीडियो वायरल होने और फिर इंटरनेट पर उसे डिलीट करने के मामले के बाद हालात बिगड़े, यह जांच का विषय है। इसकी जांच एसआईटी करेगी और जिन लोगों की मिलीभगत होगी, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि मोनू मानेसर पर पटौदी थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिसकी जांच अभी लंबित है। भरतपुर, राजस्थान के रहने वाले जुनैद की हत्या में उसका नाम आया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आया था। मेवात की जनता पहले से ही उससे रंजिश रख रही थी। वीडियो वायरल होने से उनका आक्रोश बढ़ा है। यह सब जांच का विषय है।

मोनू मानेसर की गिरफ्तारी में हर संभव सहयोग देगी हरियाणा सरकार
मुख्यमंत्री मनेाहर लाल ने कहा कि नूंह हिंसा में जिस माेनू मानेसर का नाम आ रहा है। उसके खिलाफ हरियाणा में कोई मामला दर्ज नहीं है। उसके खिलाफ राजस्थान में केस दर्ज है। राजस्थान पुलिस को कहा गया है कि हरियाणा सरकार मोनू मानेसर की गिरफ्तारी में हर संभव सहयोग करेगी।