{"_id":"669479e98f96f1c1f00ac5b8","slug":"monsoon-weakens-in-punjab-temperature-rises-drastically-in-july-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: दो साल बाद जुलाई में तापमान में भारी बढ़ोतरी, 17 से मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: दो साल बाद जुलाई में तापमान में भारी बढ़ोतरी, 17 से मिल सकती है राहत
Mon, 15 Jul 2024 06:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:59 AM IST
सार
पंजाब में मानसून की रफ्तार सुस्त है। बीच बीच में कहीं एक दो जगह बरसात हो रही है लेकिन पूरे प्रदेश को एक साथ मानसूनी बरसात का इंतजार अब भी है। बरसात की कमी के कारण तापमान बढ़ रहा है। लोग उमस से बेहाल हैं।
विज्ञापन
पंजाब में भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मानसून कमजोर होने का असर दिखना शुरू हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री पठानकोट का दर्ज किया गया है।
दो साल बाद जुलाई में प्रदेश का अधिकतम तापमान इतना अधिक दर्ज किया गया है। वर्ष 2021 में 1 जुलाई को 42.3 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने 17 जुलाई को पंजाब में अधिकतर जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। उधर, पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक हो गया है।
अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री, लुधियाना का 35.6 डिग्री, पटियाला का 38.2, बठिंडा का 36.2, फरीदकोट का 35.5, गुरदासपुर का 38.0, बरनाला का 37.2, फिरोजपुर का 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम 25 डिग्री का न्यूनतम पारा शहीद भगत सिंह नगर का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.0 डिग्री, लुधियाना का 27.0, पटियाला का 28.0, पठानकोट का 27.0, बठिंडा का 28.5, फिरोजपुर का 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।