{"_id":"60393c338ebc3e8ca534040d","slug":"monsoon-session-of-punjab-assembly-will-be-paperless","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला : पंजाब विधानसभा में होगी डिजिटल कार्रवाही, मानसून सत्र होगा पेपरलेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला : पंजाब विधानसभा में होगी डिजिटल कार्रवाही, मानसून सत्र होगा पेपरलेस
Sat, 27 Feb 2021 12:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा है कि राज्य सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही को डिजिटल करने का फैसला लिया है और सत्र की सारी कार्यवाही डिजिटल की जाएगी। शुक्रवार को ‘डिजिटल भारत’ के तहत पंजाब विधानसभा की कार्यवाही को पेपरलेस (कागज रहित) बनाने के लिए केंद्रीय संसदीय मामलों के सचिव डॉ. राजिंदर एस. शुक्ला और संयुक्त सचिव डॉ. सत्य प्रकाश के साथ मुख्य सचिव ने एक समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
केंद्रीय संसदीय मामलों के सचिव के अनुसार, पंजाब नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन सबसे पहले शुरू करने वाले राज्यों में से एक होगा। इसमें विधानसभा का कम्प्यूटरीकरण शामिल है, जिससे इलेक्ट्रानिक ढंग से विधायकों को जानकारी/डाटा देना और राज्य के विभागों के साथ तालमेल सुनिश्चित बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
महाजन ने बैठक में बताया कि इसके लिए 122 टचस्क्रीन टेबलेट, 40 कंप्यूटर और अन्य सामान अपेक्षित है। अभी कुछ और जरूरी मंजूरियां लेनी भी बाकी हैं और मौजूदा स्टाफ की क्षमता का पता लगाया जा रहा है और जरूरी पेशेवर स्टाफ को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
सदन में हर विधायक के सामने लगा होगा मल्टीपर्पज टचस्क्रीन
इस प्रोजेक्ट के तहत सदन में प्रत्येक सदस्य के पास एक मल्टीपर्पज टचस्क्रीन पैनल होगा, जो उनको विधानसभा से संबंधित सारी जानकारी तक पहुंच बनाने के योग्य बनाएगा, जिसमें सवाल, जवाब, बजट, भाषण आदि शामिल होंगे। इससे वह एक ई-वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। यह प्रोजेक्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा देगा।