फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon preparation, investigation by opening both flood gates of Sukhna

Chandigarh News: मानसून की तैयारी, सुखना के दोनों फ्लड गेट खोलकर की जांच

Sun, 25 Jun 2023 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Monsoon preparation, investigation by opening both flood gates of Sukhna
चंडीगढ़। इस बार भी काफी बारिश के आसार हैं। ऐसे में सुखना लेक में पानी खतरे के निशान पर पहुंचने के बाद फ्लड गेट खोलने में समस्या न हो, इसके लिए शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे दोनों फ्लड गेट खोलकर जांच उनकी की गई।इस दौरान फ्लड गेट से काफी मात्रा में मिट्टी निकली। जांच पूरी होने के बाद कुछ देर बाद फ्लड गेट को बंद कर दिया गया। यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि एहतियात के तौर पर सुखना के फ्लड गेटों की कार्यप्रणाली का परीक्षण करने के लिए सुबह 10.30 बजे दो गेट खोले गए थे। इसके अलावा बरसात के दौरान सुखना लेक में जल स्तर की नियमित निगरानी के लिए 24 घंटे सातों दिन के आधार पर सुखना लेक के रेगुलेटरी एंड पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सुखना के पानी के कारण किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन

लेक में पानी की निगरानी और सुखना लेक से अतिरिक्त पानी को छोड़ने के मामले में फ्लड गेट खोलने के दौरान उचित संचार के लिए चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के संबंधित डीसी के साथ समन्वय करने के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। बता दें कि सुखना लेक के रेगुलेटरी एंड पर पानी के स्तर को मापा जाता है। 1163 फीट को खतरे का निशान माना जाता है। इस स्तर पर पानी के पहुंचने के बाद सुखना के फ्लड गेट खोले जाते हैं। पिछले साल मानसून में तेज बारिश होने पर कई बार फ्लड गेट खोलने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed