फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon is active again, the mood of the weather changed due to rain

आज फिर मानसून हो सकता है सक्रिय, बारिश के आसार

Wed, 06 Jul 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Monsoon is active again, the mood of the weather changed due to rain
चंडीगढ़। दिनभर गर्मी और उमस के बाद मंगलवार शाम को बारिश के साथ एकबार फिर मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मानसून के फिर से सक्रिय हो गया है। विभाग के अनुसार बुधवार शाम से अगले दो दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

मानसून आने के बावजूद शहर में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। इस वजह से उमस बढ़ गई थी। मंगलवार को भी दिनभर गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। शहर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

बारिश से 3-4 डिग्री तापमान में आएगी गिरावट
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और बुधवार के साथ वीरवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना है। इसके बाद फिर 10 जून के आसपास बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि मानसून के सीजन में हमेशा बारिश नहीं होती। एंट्री के बाद मानसून कमजोर चल रहा था। विभाग के अनुसार 6 जुलाई की रात से 9 जुलाई तक चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस के गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले पांच दिन का मौसम (डिग्री सेल्सियस)
दिन - अधिकतम तापमान - न्यूनतम
छह जुलाई - 36 - 29
सात जुलाई - 36 - 30
आठ जुलाई - 35 - 30
नौ जुलाई - 33 - 29
10 जुलाई - 31 - 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed