{"_id":"66821860bbfa5dbefd0967c5","slug":"monsoon-entry-possible-today-in-chandigarh-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आज हो सकती है मॉनसून की एंट्री: 12 साल में सबसे सूखा और गर्म रहा जून, पंजाब में कई जगह बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में आज हो सकती है मॉनसून की एंट्री: 12 साल में सबसे सूखा और गर्म रहा जून, पंजाब में कई जगह बारिश
Mon, 01 Jul 2024 08:16 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 01 Jul 2024 08:16 AM IST
सार
चंडीगढ़ में आज तेज बारिश के साथ मॉनसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, पंजाब की कई जगहों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। जलालाबाद में झमाझम बरसात हो रही है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में इस वर्ष जून का महीना पिछले 12 साल में सबसे सूखा और गर्म रहा है। महीने के आखिरी दिन शहर के कई इलाकों में बारिश हुई लेकिन यह मॉनसून की बारिश नहीं है। आज तेज बारिश के साथ मॉनसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, पंजाब की कई जगहों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। जलालाबाद में झमाझम बरसात हो रही है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बारिश की ऑब्जरवेशन की जा रही है। सोमवार को समीक्षा के बाद मानसून की पुष्टि की जाएगी।
जून का महीना मानसून के सीजन (जून-जुलाई-अगस्त-सितंबर) का पहला महीना होता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार जून के महीने में औसतन 155.5 एमएम बारिश होती है लेकिन इस बार सिर्फ 11.9 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 92 फीसदी कम है। पिछले 13 सालों में सबसे ज्यादा बारिश 2013 में हुई है। इस साल जून के महीने में 275.1 एमएम बारिश हुई थी। सबसे कम 2012 में सिर्फ 1.2 एमएम बारिश हुई थी। इस वर्ष जून महीने का औसतन अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। आखिरी बार वर्ष 2012 में अधिकतम औसतन तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल एक जून को तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था यह चंडीगढ़ के इतिहास का सबसे गर्म दिन था। इस बार औसतन न्यूनतम तापमान भी काफी ज्यादा 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अभी भी सामान्य से ज्यादा है अधिकतम और न्यूनतम तापमान
रविवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सुबह के समय कई इलाकों में घने बादल छाए। ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन थोड़ी देर बाद ही धूप निकल गई, जो पूरे दिन जारी रही। शाम को 5.30 बजे अचानक कई इलाकों में मौसम बदल गया। बादल छा गए और बारिश होने लगी। हालांकि बारिश शहर के आधे हिस्सों में ही हुई, आधे हिस्से सूखे रह गए। अब सोमवार को भी बारिश छाने के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
पिछले 13 वर्षों में जून महीने में हुई बारिश
वर्ष बारिश (एमएम)
2024 11.9
2023 142.9
2022 60.9
2021 119.4
2020 131.1
2019 24.8
2018 142.9
2017 103.1
2016 133.6
2015 63.9
2014 43.7
2013 251.5
2012 1.2