फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation, project to instal panic button in buses

सावधान! अब बसों में महिलाओं से छेड़छाड़ की तो खैर नहीं, एक बटन दबते ही पहुंच जाएगी पुलिस

Wed, 24 Jul 2019 11:24 AM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 24 Jul 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
molestation, project to instal panic button in buses
पैनिक बटन
बसों में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं होगी। चंडीगढ़ में पहली बार आई 40 इलेक्ट्रिक बसों में पैनिक बटन लगा हुआ है। इसे पुलिस सेवा के डायल 100 से जोड़ा जाएगा। सफर के दौरान महिला यात्री मुसीबत में पैनिक बटन दबाकर पुलिस की मदद ले सकेंगी। इससे छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही सीटीयू सभी 40 इलेक्ट्रिक सिटी बसों को ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) एवं व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) से लैस करेगा। बीते दो साल से सिटी में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की कवायद चल रही थी, जोकि अब पूरी हो गई है। शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलने से जहां लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी, वहीं शहर का पर्यावरण भी सुधरेगा।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो यूटी प्रशासन ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को खरीद चुका है। इस माह के अंत तक पंजाब के गवर्नर और यूटी प्रशासक बीपी सिंह बदनौर इन बसों को शहर में चलाने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जानकारी के मुताबिक बसों में जीपीएस व्यवस्था को चालू करने के लिए 80 कनेक्टिविटी सिम खरीदे जाएंगे। एक-एक बस में दो-दो कनेक्टिविटी सिम लगेंगे, जिससे जीपीएस और वीटीएस चालू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा सिस्टम

molestation, project to instal panic button in buses
पैनिक बटन
जीपीएस के चालू होने पर उसका डायल 100 सेक्टर 17 सहित अन्य सहायक क्षेत्रीय अफसर, केंद्र प्रभारी एवं कार्यशाला से सीधे कनेक्ट हो जाएगी। यात्री के पैनिक बटन दबाने पर डायल 100 एवं सहायक क्षेत्रीय कार्यालय सहित सभी को अलर्ट पहुंचेगा। अलर्ट मिलते ही यात्री की मदद करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए सर्वर रूम बनाया जाएगा। इस व्यवस्था से ट्रांसपोर्ट कंपनी भी डिपो कार्यालय से सिटी बस की ट्रैकिंग कर लोकेशन का पता लगा सकेगी।

100 मीटर पहले स्टॉप का अनाउंसमेंट
वीटीएस का कनेक्टिविटी सिम चालू होने पर ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट भी शुरू हो जाएगा। इससे इलेक्ट्रिक सिटी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले स्टॉप की 100 मीटर पहले ही जानकारी मिलेगी, ताकि यात्री अलर्ट रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed