{"_id":"5d37f2798ebc3e6cbe42a44b","slug":"molestation-project-to-instal-panic-button-in-buses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान! अब बसों में महिलाओं से छेड़छाड़ की तो खैर नहीं, एक बटन दबते ही पहुंच जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! अब बसों में महिलाओं से छेड़छाड़ की तो खैर नहीं, एक बटन दबते ही पहुंच जाएगी पुलिस
Wed, 24 Jul 2019 11:24 AM IST
खुशबू गोयल
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
पैनिक बटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं होगी। चंडीगढ़ में पहली बार आई 40 इलेक्ट्रिक बसों में पैनिक बटन लगा हुआ है। इसे पुलिस सेवा के डायल 100 से जोड़ा जाएगा। सफर के दौरान महिला यात्री मुसीबत में पैनिक बटन दबाकर पुलिस की मदद ले सकेंगी। इससे छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
इसके साथ ही सीटीयू सभी 40 इलेक्ट्रिक सिटी बसों को ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) एवं व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) से लैस करेगा। बीते दो साल से सिटी में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की कवायद चल रही थी, जोकि अब पूरी हो गई है। शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलने से जहां लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी, वहीं शहर का पर्यावरण भी सुधरेगा।
सूत्रों की मानें तो यूटी प्रशासन ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को खरीद चुका है। इस माह के अंत तक पंजाब के गवर्नर और यूटी प्रशासक बीपी सिंह बदनौर इन बसों को शहर में चलाने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जानकारी के मुताबिक बसों में जीपीएस व्यवस्था को चालू करने के लिए 80 कनेक्टिविटी सिम खरीदे जाएंगे। एक-एक बस में दो-दो कनेक्टिविटी सिम लगेंगे, जिससे जीपीएस और वीटीएस चालू हो सके।

ऐसे काम करेगा सिस्टम
पैनिक बटन
जीपीएस के चालू होने पर उसका डायल 100 सेक्टर 17 सहित अन्य सहायक क्षेत्रीय अफसर, केंद्र प्रभारी एवं कार्यशाला से सीधे कनेक्ट हो जाएगी। यात्री के पैनिक बटन दबाने पर डायल 100 एवं सहायक क्षेत्रीय कार्यालय सहित सभी को अलर्ट पहुंचेगा। अलर्ट मिलते ही यात्री की मदद करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए सर्वर रूम बनाया जाएगा। इस व्यवस्था से ट्रांसपोर्ट कंपनी भी डिपो कार्यालय से सिटी बस की ट्रैकिंग कर लोकेशन का पता लगा सकेगी।
100 मीटर पहले स्टॉप का अनाउंसमेंट
वीटीएस का कनेक्टिविटी सिम चालू होने पर ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट भी शुरू हो जाएगा। इससे इलेक्ट्रिक सिटी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले स्टॉप की 100 मीटर पहले ही जानकारी मिलेगी, ताकि यात्री अलर्ट रहें।