फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Molestation of two girls, Panchkula crime news

दीवार फांद कर खिलाड़ियों से की छेड़छाड़, दो जिलों की टीमें लौटी बैरंग

Tue, 10 Oct 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Tue, 10 Oct 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Molestation of two girls, Panchkula crime news
दीवार फांद कर दो बच्चियों से की छेड़छाड़
खेल प्रतिभा दिखाने के बजाय खिलाड़ियों ने सेक्टर-12ए के परशुराम भवन के पड़ोस में रविवार रात दो बच्चियों से छेड़छाड़ कर भाग गए। ढाई घंटे तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद माफीनामा लिखने पर यह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी परेड करवाया गया ताकि सीसीटीवी फुटेज से उनका मिलान किया जा सके। लेकिन मुख्य आरोपी के भाग जाने के कारण दो जिलों के खिलाड़ियों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाते हुए संबंधित खेल अधिकारियों को भविष्य में इन खिलाड़ियों को किसी भी स्पर्धा में न भेजने की हिदायत भी दी गई।  
विज्ञापन


सुबह करीब 8:30 बजे परशुराम भवन के बाहर पीसीआर, सैकड़ों खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों के साथ पीड़ित परिवार के सदस्य और एनजीओ भी मौके पर मौजूद थी। ढाई घंटे तक इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाला गया। वहीं दूसरी तरफ शिनाख्त भी कराने की कोशिश की। पहले तो साथ मौजूद युवकों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में कैद पांच खिलाड़ियों की तस्वीरों ने उनकी हरकतों की पोल खोल दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला  

Molestation of two girls, Panchkula crime news
दीवार फांद कर दो बच्चियों से की छेड़छाड़
क्या है मामला  
खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए हरियाणा के सभी जिलों से खिलाड़ी पहुंचे थे। परशुराम भवन में ठहरे पांच-छह खिलाड़ी रविवार रात करीब 9:15 बजे भवन के अंदर से ही दो नाबालिग बच्चियों पर फब्तियां कसने लगे। उनकी आवाज सुनकर बच्चियों की मां ने फटकार भी लगाई। बच्चियों की मां जैसे ही कमरे के अंदर गई। इतने में इन खिलाड़ियों में से एक सदस्य बाहर निकला और बच्ची के घर की दीवार के पास जाकर फब्तियां कसने लगा। इतने में बच्चियों के पिता कूड़ा फेंकने दीवार के पास गए और लड़के को देखकर आवाज लगाई तो वह मौके से भाग गया। 

थप्पड़ों के जरिये निकला मां के दिल का दर्द  
इस बर्ताव से आहत पीड़ित बच्ची की मां पूरी रात नहीं सो सकी। बच्चियों के साथ की गई हरकतों की वीडियो फुटेज देखते ही मां को गुस्सा आ गया और उसने पांच युवकों को थप्पड़ जड़ दिए। बाद में आरोपी युवकों को वहां से दूर लाया गया और माफीनामा के करीब एक घंटे बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया।  

खेल प्रशिक्षकों ने भी रात के वक्त अनसुनी की शिकायत  
चार युवकों ने की सीढ़ियों पर निगरानी की तो एक युवक नाले के साथ बनी दीवार फांदकर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान जब पीड़िता की मां और पिता ने युवकों के प्रशिक्षकों से शिकायत की तो उल्टा वह उलझ पड़े। चौंकाने वाली बात यह है कि पलवल जिले से जिस कोच को भेजा गया, वह सरकारी नहीं बल्कि एक प्राइवेट कोच था। इस बात पर भी खेल विभाग के अधिकारी ने डीएसओ की फटकार लगाई। साथ ही बताया कि आगे से इन लड़कों को किसी भी खेल स्पर्धा में न भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed