फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation in badal's bus: Shocking revelation

मोगा बस कांडः हाईकोर्ट में बादल पर चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 26 May 2015 10:27 AM IST
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 May 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
molestation in badal's bus: Shocking revelation

ऑर्बिट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की हिस्सेदारी खुलकर सामने आई है। कंपनी में सुखबीर के पांच हजार शेयर हैं। कंपनी डायरेक्टर की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल किए गए जवाब में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


मोगा बस कांड मामले में हाईकोर्ट ने कंपनी को बैलेंसशीट दाखिल करने का निर्देश दिया था। इस पर सोमवार को कंपनी के डायरेक्टर मोहम्मद जमील ने एडवोकेट करमबीर सिंह नलवा के माध्यम से शपथ पत्र दाखिल करके हाईकोर्ट को मलकीयत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने अदालत को बताया कि कंपनी में सुखबीर बादल के पांच हजार शेयर हैं। वहीं, ऑर्बिट रिजॉर्ट और जी नेक्सट मीडिया के तीन करोड़ 34 लाख से अधिक शेयर हैं। मामले की सुनवाई बुधवार को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल की बैलेंसशीट दी: कंपनी ने इनकम टैक्स रिटर्न के हिसाब से पिछले पांच साल की बैलेंसशीट अदालत के समक्ष रखी है। साथ ही शपथ पत्र में कहा है कि कंपनी कानून के दायरे में काम कर रही है और हाईकोर्ट की ओर से जारी निर्देशों को निभाने का वादा करती है।

ऑर्बिट एविएशन कंपनी में ये हैं साझीदार

molestation in badal's bus: Shocking revelation

मोगा छेड़छाड़ मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार और ऑर्बिट एविएशन कंपनी को नोटिस जारी किया था। ऑर्बिट एविएशन की ओर से कोई प्रतिनिधि पेश नहीं हुआ तो बेंच ने एडवोकेट जनरल को निर्देश दिया था कि वह कंपनी को नोटिस सर्व कराएं।

कंपनी की ओर से वकील पेश हो गए थे, लेकिन मलकीयत के बारे में जानकारी नहीं दी गई। इस पर हाईकोर्ट की ओर से तैनात एमिकस क्यूरी आरएस बैंस ने जस्टिस हेमंत गुप्ता व जस्टिस लीजा गिल की डिवीजन बेंच को सलाह दी थी कि कंपनी के मालिकों का पता लगाने के लिए ऑर्बिट एविएशन के शेयर होल्डर्स की जानकारी और बैलेंसशीट तलब की जानी चाहिए।
 
ऑर्बिट एविएशन में शेयर
सुखबीर बादल-------5,000
मोहम्मद रफीक------13,249
मोहम्मद जमील------1,69,728
ऑर्बिट रिजॉर्ट लि.----2,18,95,000
जी-नेक्सट मीडिया प्रा.लि.--1,16,20,000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed