{"_id":"58fa5a874f1c1b935e8b4583","slug":"mohali-top-in-terror-of-unclaimed-dogs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लावारिस कुत्तों के आतंक में मोहाली टॉप पर, दो महीने में कुत्तों के काटने के 2381 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस कुत्तों के आतंक में मोहाली टॉप पर, दो महीने में कुत्तों के काटने के 2381 केस
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Sat, 22 Apr 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
कुत्तों का आतंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीआईपी जिले में लावारिस कुत्तों केे काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पूरे राज्य में मोहाली डेंजर जोन में पहुंच गया है। साल 2017 के पहले दो महीनों में ही 2381 कुत्तों के काटने के केस सामने आ चुके हैं। जो कि पूरे राज्य में दूसरे नंबर पर है। जबकि अभी तक इस मामले को जिले में गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कहीं पर कुत्तों की नसबंदी का काम बंद है तो कहीं पर काम पर हीं सवाल उठ रहे हैं। जबकि रोजाना 10 से 15 कुत्तों के काटने के मामले आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मोहाली जिले के अंदर शहरी एरिया काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही लावारिस कुत्तों के मामले भी बढ़ रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा पहले ही पशु पालन विभाग व निगमों को मिलकर इस समस्या से निपटने के लिए कहा गया था। लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जबकि मोहाली नगर निगम की हाउस की मीटिंग में कई बार यह मामला गूंज चुका है।
पार्षद तो लावारिस कुत्तों को आतंकवाद से बड़ा मुद्दा बता चुके हैं। साथ ही निगम अधिकारियों से मांग की गई थी कि इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाए कि लावारिस कुत्तों के संबंध में उचित रास्ता निकाला जाए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

मोहाली सिटी में भी लावारिस कुत्तों का आतंक
मोहाली के आवारा कुत्ते
मेयर कुत्ते अडाप्ट करने की दे चुके हैं सलाह
नगर निगम की हुई मीटिंग में मेयर कुलवंत सिंह ने माना था कि मोहाली सिटी में भी लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। उनका कहना था कि पहले गांवों में लोगों कुत्तों को खाना खाने के समय रोटी आदि डालते थे। तो उससे कुत्तों के काटने के केस नहीं आते थे। इस दौरान निगम को उन्होंने सुझाव दिया था कि जहां तक हो सके शहर के लोग लावारिस कुत्तों को अडॉप्ट करें। इससे इस समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाया जा सकता है।
कुत्तों के काटने के केस
साल संख्या
2013 1711
2014 3538
2015 6288
2016 11621
2017 2381 फरवरी