फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali Police Special Team Arrest the Man, Who Provides Camera for Fake Cricket league

मोहालीः फर्जी टूर्नामेंट कराने को कैमरे मुहैया कराने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, स्पेशल टीम ने दबोचा

Sat, 11 Jul 2020 11:33 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Jul 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Mohali Police Special Team Arrest the Man, Who Provides Camera for Fake Cricket league
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मोहाली में खरड़ के गांव स्वाड़ा में हुए श्रीलंका के फर्जी टी-20 मैच में हाई रेज्योलूशन वाले कैमरे मुहैया कराने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसका नाम दुर्गेश है और स्पेशल टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उधर, डंडीवाल को भी पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस फर्जी टी-20 मैच का लाइव प्रसारण करने वालीं वेबसाइट और एप पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। करीब 5 वेबसाइट व एप प्रबंधकों को नोटिस भेजकर स्थिति साफ करने के लिए कहा गया है। इससे पहले बीसीसीआई भी अपनी रिपोर्ट में इन पर प्रश्न चिन्ह लगा चुकी है। बीसीसीआई ने जांच की मांग की है। पता चला है कि जब से फर्जी लीग का खुलासा हुआ है, तब से एक एप प्रबंधक ने मुंबई की पुलिस से भी शिकायत की है।
विज्ञापन


फिक्सिंग: पहले मैच में बने थे 200 रन, दूसरे में 80
सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई ने जो रिपोर्ट पुलिस को सौंपी है, उसमें फिक्सिंग का खुलासा किया गया है। उसमें बताया है कि स्वाडा के ग्राउंड में दो मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच 11 बजे खेला गया था, इसमें 200 रन बने थे। विरोधी टीम की बॉलिंग खराब थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने आसानी से मैच जीत लिया। दूसरा मैच दो बजे खेला गया था, इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम मात्र 80 रन पर आउट हो गई थी। इससे भी इसके फिक्स होने का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों से मैच के बाद वापस ली जर्सी
जांच में सामने आया है कि खिलाड़ियों को श्रीलंका की जर्सी दी गई थी, जिस पर लीग से जुड़े विज्ञापन आदि छपे थे। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों से जर्सी वापस ले ली गई। कमेंटेटरों ने कमेंटरी के दौरान मैच को श्रीलंका का ही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed