{"_id":"66261430ff018dd95409b44f","slug":"mohali-police-apprehend-accused-of-interstate-arms-cartel-along-with-pistols-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का एक शातिर गिरफ्तार, छह पिस्तौल और कारतूस-मैगजीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का एक शातिर गिरफ्तार, छह पिस्तौल और कारतूस-मैगजीन बरामद
Mon, 22 Apr 2024 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:09 PM IST
सार
आरोपी मलकीत सिंह उर्फ नवाब गोपी घनशामपुरिया और हैरी चट्ठा गैंग का सहयोगी और सदस्य है। नवाब के खिलाफ पहले से ही लगभग 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं, और कार्टेल से अब तक लगभग 100 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियारों की स्मगलिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ए श्रेणी यानी खूंखार गैंगस्टरों की श्रेणी में शामिल गैंगस्टर मलकीत सिंह उर्फ नवाब को उसके साथी गमदूर सिंह उर्फ विक्की के साथ दबोचा है। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश से 6 पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और 10 पिस्टल मैगजीन लेकर दप्पड़ टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे, जब पुलिस ने मिली सूचना पर दोनों आरोपियों को दबोचा।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गैंगस्टर नवाब पर 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया इस इंटरस्टेट आर्म्स कार्टल से अब तक 100 के करीब अवैध हथियार जब्त किए जा चुके हैं। ये दोनों आरोपी गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरिया और हैरी चट्ठा गैंग से तालुक रखते हैं। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा प्रदेश में लोकसभा चुनाव पास आ चुके हैं, ऐसे में कई आतंकी और गैंग साजिश रचने में जुट गए हैं, इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरी तरह एक्टिव है, 24 घंटे आपराधिक गतिविधियों के इनपुट पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि आरोपी बुरहानपुर मध्य प्रदेश से ब्रेजा गाड़ी में हथियारों की खेप लेकर आ रहा था। ए कैटेगरी आरोपी की पहचान 28 वर्षीय मलकीत सिंह उर्फ नवाब के रूप में हुई है। आरोपी अमृतसर जिले के गांव चन्नण का रहने वाला है। उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान 33 वर्षीय गमदूर सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। वह भी जिला अमृतसर की सुभाष कॉलोनी का रहने वाला है। दोनों को स्पेशल सूचना पर दप्पर टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ लालडू थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (7)(8) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पुलिस ने .32 बोर की चार पिस्टल, .30 बोर के दो पिस्टल, .32 बोर के 10 कारतूस, 12 पिस्टल मैगजीन व एक ब्रेजा कार बरामद की है।
विज्ञापन
नवाब पर पूरे पंजाब में 30 मामले दर्ज
एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि आरोपी मलकीत सिंह उर्फ नवाब की पूछताछ में सामने आया है कि पूरे पंजाब में आरोपी के खिलाफ कुल 27 मामले दर्ज हैं। आरोपी नवाब ए रेणी गैंगस्टर की लिस्ट में शामिल है। वह डेढ़ महीने पहले 15 फरवरी को ही अमृतसर जेल से जमानत पर बाहर आया था। आते ही वह दोबारा हथियारों तस्करी में लग गया। उसके खिलाफ पहले भी आईपीसी की धारा 307, 394, 402, 393 व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गैंगस्टर नवाब ने 3 हथियार अपने पास रखने थे और 3 हथियार आगे अपने किसी हैंडलर को सप्लाई करने थे। इन हथियारों से पंजाब के बॉर्डर एरिया में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना था। इसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है। गैंगस्टर नवाब का संबंध हैरी चट्ठा व गोटी झामपुरिया गैंग से है। उसका इनसे सीधा संपर्क है। उसे यह हथियार अमृतसर एरिया में पहुंचाने थे जिसके लिए उसने बाया लालड़ू रूट को चुना था, इसकी पुलिस को सूचना मिली थी। वहीं, उसके साथी गमदूर उर्फ विक्की का कोई क्रिमिनल रिकाॅर्ड नहीं है, वह नवाब के जेल से आने के बाद ही उससे मिला था। आरोपी नवाब पर रोपड़, जालंधर, फरीदकोट व फिरोजपुर एरिया में आपराधिक मामले ज्यादा दर्ज हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस से किया जाएगा संपर्क
एसएसपी मोहाली डॉ. संदीप गर्ग ने कहा कि मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी को लेेकर पुलिस की कुछ टीमें मध्यप्रदेश के लिए रवाना की गई हैं। वहीं मध्य प्रदेश पुलिस से नेशनल लेवल पर भी संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेट -टू-स्टेट पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। हथियारों की तस्करी के मुख्य सरगना को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश में रेड की जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मध्य प्रदेश से आए हथियारों व तस्करों को मोहाली पुलिस ने बॉर्डर एरिया से गिरफ्तार किया था।