{"_id":"5f172525c68790991001520111388691","slug":"mohali-nagar-nigam-market-paring-recarpating","type":"story","status":"publish","title_hn":"री-कारपेट होगी मोहाली फेज 5 की मार्केट पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
री-कारपेट होगी मोहाली फेज 5 की मार्केट पार्किंग
अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 12 Dec 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई सालों से खस्ता हाल में चल रही फेज-5 मार्केट की पार्किंग की नगर निगम ने आखिरी सुध ले ही ली। पार्किंग को सुधारने की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई।
इसके पहले चरण में टूटी हुई पार्किंग की री-कारपेटिंग का काम शुरू किया गया। इस दौरान डीसी तजिंदर पाल सिंह सिद्धू और निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर काम का जायजा लिया। साथ ही दुकानदारों की शिकायतों को भी सुना।
जानकारी के मुताबिक यह मार्केट शहर की प्रमुख मार्के टों में से एक है। लेकिन काफी समय से खस्ता हाल में थी। अचानक बुधवार सुबह दस बजे नगर निगम की टीम फेज-5 मार्केट की री-कारपेटिंग के काम में जुट गई।
इस दौरान पहले सहायक कमिश्नर तकनीकी नरिंदर सिंह दालम व एसई बीडी सिंगला खुद मार्केट में पहुंचे। उन्होंने री-कारपेटिंग के दौरान डाली जाने वाली लुक की गुणवत्ता को चेक किया।
विज्ञापन
इसके बाद लुक डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसी बीच डीसी और नगर कमिश्नर मार्केट में पहुंच गए। उन्होंने पार्किंग में किए जा रहे री-कारपेटिंग के काम का जाजया लिया। साथ ही स्टाफ को मार्केट की अन्य क मियों को सुधारने की हिदायत र्दी।
इस दौरान व्यापार मंडल के प्रधान कुलवंत चौधरी एवं मार्केट कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह खालसा की अगुवाई में मार्केट के अन्य दुकानदार भी हाजिर रहे।
उन्होंने मार्केट की पार्किंग सुधारने के लिए अधिकारियों का धन्यवाद किया। जिक्रयोग है कि मार्केट की पार्किंग की हालत कई सालों से काफी खराब थी। पार्किंग में गड्ढे ही गड्ढे में पड़े हुए थे।
जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। मार्केट का सीवरेज सिस्टम भी ठप था। अक्तूबर माह में डीसी एवं निगम कमिश्नर ने मार्केट की स्थिति का जायजा लेने के लिए औचक दौरा किया था।
22 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने मार्केट का हाल देख हैरान रह गए अधिकारी शीर्षक से मार्केट की खस्ता हालत को बताया था। इसके बाद मार्केट की स्थिति में सुधार की प्रक्रिया शुरू है। इससे पहले मार्केट के बैक साइड में नए सिरे से सीवरेज लाइन डाली गई है।
62 लाख खर्च होंगे रीकारपेटिंग पर
नगर निगम ने फेज-5 मार्केट के दोनों ब्लॉकों की पार्किंग सुधारने का फैसला लिया है। इस पर करीब 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्किंग में अब लाइनिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा।
मलबे को हटाया जाएगा और ग्रिल को रंग किया जाएगा। इस मौके पर डीसी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे शहर में चल रहे विकास कार्यों को पूरी तनदेही से पूरा करें।
15 दिन के बाद वे सारे विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इस दौरान काम में कमी पाए जाने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी जमीन पर मलबा फैंकना पड़ेगा मंहगा
डीसी ने बताया कि सरकारी जमीन पर मलबा फैंकना पूरी तरह मना है। शहर में विभिन्न जगह पर पड़े मलबे को हटाने के लिए मुहिम चलाई गई हैं। वहीं, यदि कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर मलबा फैंकता है।
तो अधिकारियों को उसे रोकने के लिए कहा गया। अगर इसके बावजूद भी लोग नहीं रुकते है। तो इसके लिए उन्हें पैसे भरने होंगे। नगर निगम ने एक प्राइवेट कंपनी हायर की हुई है। जो कि बाद में मलबा भी हटाएगी।
साथ ही मलबा फैंकने वाले से वसूली भी करेगी। इसके अलावा 31 जनवरी तक शहर को सभी लुक एंड कार्नर प्वाइंटों को सुधाने बनाने के लिए कहा गया है। वहीं, बिना परमिशन पोस्टर, बैनर व होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।