{"_id":"e3c9312438292a7a770e74ac0f2aff0a","slug":"mohali-employees-on-hunger-strike-for-3-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 19 तक भूख हड़ताल पर रहेंगे मोहाली के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 19 तक भूख हड़ताल पर रहेंगे मोहाली के कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 17 Aug 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को मनवाने के लिए आज से 19 अगस्त तक मोहाली के सभी कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहेंगे। सभी फेडरेशन और आजाद जत्थेबंदियों के 15-15 मेंबर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। दो सितंबर को सभी मुलाजिम पूरी तरह हड़ताल करेंगे। इसके लिए रुपरेखा तैयार कर ली गई।
विज्ञापन
जिला कन्वीनर मास्टर सुरजीत सिंह, नारायण दत्त तिवारी व पलविंदर कौर की अगुवाई में हुई बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। जीटीयू के प्रेस सचिव हरनेक मावी ने क़हा कि केंद्र सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
देश भर के मुलाजिम चाहते हैं कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में किए मुलाजिम विरोधी संशोधन वापस ले। पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करे। आशा, आंगनबाड़ी और मिड डे मील वर्करों का न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। सौ फीसदी महंगाई भत्ता बेसिक-पे में मर्ज किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महंगाई भत्ते की अदायगी में गैर जरूरी देरी कर रही है। 4-9-14 स्कीम का लाभ सारे मुलाजिमों को नहीं दे रही है। साथ ही ठेके पर नियुक्ति के फॉर्मूले से विद्यार्थियों और बेरोजगार नौजवानों में निराशा है। जिसके विरोध में मुलाजिम एकजुट होकर संघर्ष छेड़ेंगे।